scorecardresearch
 

'शादीशुदा हो बताना मत', जब सैफ अली खान को म‍िली सलाह, करियर डूबने का था डर?

सैफ अली खान ने करियर की शुरुआत में ही 13 साल बड़ी अमृता सिंह संग शादी कर ली थी. लेकिन करियर की वजह से उन्हें अपनी शादी छिपानी पड़ी थी. सैफ ने अब इस बारे में बात की है.

Advertisement
X
अमृता संग शादी पर बोले सैफ अली खान (Photo: Social Media)
अमृता संग शादी पर बोले सैफ अली खान (Photo: Social Media)

शाही खानदान में जन्में सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं. मगर फिल्मों के साथ वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहे. करियर की शुरुआत में उन्हें 13 साल बड़ी अमृता सिंह से प्यार हो गया था. दोनों ने गुपचुप शादी कर ली थी. मगर इसका उनके करियर पर असर पड़ा. 

क्यों छिपानी पड़ी थी सैफ को शादी?

सैफ ने बताया कि शुरुआत में उन्हें अमृता सिंह संग अपनी शादी को सीक्रेट रखने को कहा गया था. उन्हें लोग शादी छिपाने की सलाह देते थे. News18 संग खास बातचीत में सैफ बोले- मुझे याद है कि एक सीनियर एक्टर ने मुझसे कहा था कि मैं किसी को यह न बताऊं कि मैं शादीशुदा हूं. मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझसे ऐसा क्यों कहा था. मुझे लगता है कि वो यह कहना चाह रहे थे कि इससे मेरी इमेज और फैन फॉलोइंग खराब हो जाएगी. यह अब तक की सबसे खराब और अजीब सलाह थी, जो किसी ने मुझे दी थी. 

जब डायरेक्टर की बात से घबराए सैफ

सैफ ने बताया कि एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. सैफ ने कहा कि एक फिल्ममेकर ने उन्हें पुलिसवाले का रोल न करने की चेतावनी दी थी, क्योंकि उनके मुताबिक वो पुलिस के रोल में 'मजाकिया' लगते. ऐसे में सैफ का सबसे बड़ा डर यह बन गया था कि कहीं उनका मजाक न उड़ाया जाए.

Advertisement

इस बारे में एक्टर बोले- जब मैंने काम करना शुरू किया था, तो मेरा मकसद सिर्फ इतना था कि लोग मुझ पर हंसे नहीं. मेरे एक डायरेक्टर ने मुझसे एक बार कहा था कि लोग जूते मारेंगे और जब यह फिल्म चंदन सिनेमा हॉल में चलेगी, तो लोग मुझ पर हंस सकते हैं, मुझसे नफरत कर सकते हैं और मैं काम से हाथ धो बैठूंगा. 

सैफ बोले- एक्टर्स जब पहली बार एक्टिंग करते हैं, तो वो नहीं चाहते कि वो बेवकूफ लगें और लोग उन पर हंसें. एक बार जब आप उस दौर को पार कर लेते हैं, तो शायद आप मिस्टर बच्चन बनना चाहते हैं. लेकिन शुरुआत इसी सोच के साथ होती है. मैंने अपने काम में कड़ी मेहनत की और अपने वर्क एथिक्स को पूरी ईमानदारी से किया. 

वर्क लाइफ में तो सैफ काफी अच्छा कर रहे हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अमृता सिंह संग तलाक के बाद सैफ ने करीना कपूर से 2012 में शादी करके घर बसाया था. इस शादी से उनके दो बेटे हैं तैमूर और जेह. वहीं, पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं सारा और इब्राहिम. परिवार संग सैफ हेल्दी और हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement