scorecardresearch
 

मीम वर्ल्ड में ह‍िट गोलमाल का ये सीन, रीक्रिएट करेंगे रोहित, 20 साल पुरानी यादें होंगी ताजा

20 साल पहले आई गोलमाल फिल्म में अरशद वारसी और शरमन जोशी का एक सीन था, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ. अब रोहित शेट्टी ने अपनी हिट फ्रेंचायजी की पांचवी फिल्म में उसी सीन को रीक्रिएट करने का फैसला किया है.

Advertisement
X
फिर दिखेगा गोलमाल का आइकॉनिक सीन (Photo: ITGD)
फिर दिखेगा गोलमाल का आइकॉनिक सीन (Photo: ITGD)

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचायजी, बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में से एक है. इसके पहले चार पार्ट्स ने फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट दिलाया है. अब रोहित और उनकी टोली पांचवे पार्ट के लिए भी वापस आ गई है. इस बार कास्टिंग में भी कई सारे  बदलाव हैं, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है. 

'गोलमाल 5' में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े तो है हीं. मगर साथ ही में अक्षय कुमार और शरमन जोशी भी नजर आने वाले हैं. पार्ट 1 के बाद शरमन पहली बार गोलमाल फ्रेंचायजी में नजर आएंगे. अब चूंकि शरमन वापस आ चुके हैं, तो रोहित शेट्टी ने भी ऑडियंस को नॉस्टैल्जिया देने का फैसला किया है.

पुराने यादें ताजा करेगी 'गोलमाल 5'

डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो 20 साल पहले आई गोलमाल फिल्म के आइकॉनिक सीन से जुड़ा है. साल 2006 में आई फिल्म के अंदर एक सीन था, जिसमें अरशद वारसी और शरमन जोशी एक कपल बनकर कार रेस करते हैं. इस सीन को आज भी मीम वर्ल्ड में काफी पसंद किया जाता है. अब इससे मिलता-जुलता सीन गोलमाल 5 में दिखेगा. 

Advertisement

रोहित ने वीडियो शेयर करके फैंस से कहा है, 'पुरानी यादों में खो गए. आपने पहली गोलमाल फिल्म कब देखी थी? हम वादा करते हैं कि आप उन खुशनुमा दिनों को बहुत जल्द फिर से जी सकेंगे. शूटिंग जारी है.' फैंस इस सीन को दोबारा रीक्रिएट होने की न्यूज से काफी खुश हुए हैं. शरमन और अरशद वापस वही मैडनेस लेकर आने वाले हैं, ये सोचकर यूजर्स अभी से पुरानी यादों में खो गए हैं. अब क्या गोलमाल 5 फिल्म वही जादू बिखेरेगी जो पहले वाले पार्ट्स ने किया, ये देखने वाली बात होगी. 

फिलहाल फिल्म की शूटिंग ऊटी में जारी है. कुछ दिन पहले पूरी कास्ट का एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें वो गोलमाल फिल्म वाली आइकॉनिक बुलेट बाइक पर बैठे थे. रिपोर्ट्स हैं कि गोलमाल 5 अगले साल यानी 2027 में गर्मियों के दौरान रिलीज की जाएगी. हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल रिलीड डेट आनी बाकी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement