scorecardresearch
 

लव लाइफ पर रवि किशन की बेटी रीवा का रिएक्शन, बोलीं- पापा की परमिशन लेनी होगी

रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने अपनी पर्सनल लाइफ और अपने पिता के प्रोटेक्टिव स्वभाव के बारे में बात की है. खबरों के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह अभी किसी को डेट नहीं कर रही हैं और बताया कि कैसे उनके पिता के सख्त नियम उनकी पसंद पर असर डालते हैं.

Advertisement
X
डेटिंग लाइफ पर बोलीं रीवा किशन (Photo: Instagram/@itsrivakishan)
डेटिंग लाइफ पर बोलीं रीवा किशन (Photo: Instagram/@itsrivakishan)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर जगह छाए हुए हैं. इसी बीच उनकी बेटी रीवा किशन का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसने रवि किशन के फैंस का दिल जीत लिया है. रीवा ने साफ कहा है कि जो भी उनका दिल जीतना चाहता है, उसे सबसे पहले उनके पिता की इजाजत लेनी होगी.

हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में रीवा किशन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह आसानी से किसी को डेट नहीं कर सकतीं क्योंकि उनके पिता बेहद सख्त हैं.

रीवा किशन ने क्या कहा?
रीवा का कहना है, 'फिलहाल मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं. इसकी सबसे बड़ी वजह मेरे पापा के बनाए सख्त नियम हैं. हमारे घर में पापा की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता, क्योंकि वो एक स्ट्रिक्ट फादर हैं. सच कहूं तो मेरी लाइफ की किताब में डेटिंग जैसा कोई शब्द ही नहीं है.'

बातचीत के दौरान रीवा ने यह भी बताया कि अगर कोई उनका दिल जीतना चाहता है, तो उसमें एक बेहद खास खूबी होनी चाहिए. रीवा ने खुलासा किया कि वह पूरी तरह से शाकाहारी (वेजिटेरियन) हैं. इसीलिए, जो भी इंसान उनसे जुड़ना चाहता है, उसे न सिर्फ शुद्ध शाकाहारी खाना पसंद होना चाहिए, बल्कि उसे खाना बनाना भी आना चाहिए. वह केवल उसी इंसान के बारे में सोच सकती हैं जो प्योर वेजिटेरियन खाने की कद्र करता हो.'

Advertisement

राजनीति पर दिया जवाब
इसके अलावा रीवा किशन से जब पूछा गया कि क्या वो अपने पिता की तरह राजनीति में कदम रखेगी? इस पर रीवा ने कहा, 'मुझे राजनीति में दिलचस्पी है और वे इससे जुड़े मुद्दों में रुचि रखती हैं. ये काफी मजेदार, काफी कुछ सीखने मिलता है. राजनीति बताती है कि आप किसी पोजिशन में आकर लोगों की मदद कर सकते हो. अभी मैं एक्टिंग पर फोकस कर रही हूं, फिलहाल राजनीति में जाने का कोई मन नहीं है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement