scorecardresearch
 

5 स्टार होटल, गोल्ड जूलरी, डिजाइनर कपड़े...विजय-रश्मिका की शाही शादी में खर्च हुए कितने करोड़?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक लग्जरी होटल में हुई. शादी में 3 किलो सोने की जूलरी पहनी गई और कई पोस्ट वेडिंग फंक्शंस भी आयोजित किए गए. विजय-रश्मिका की शादी टॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है.

Advertisement
X
रश्मिका-विजय की शादी की धूम (Photo: Instagram @rashmika_mandanna)
रश्मिका-विजय की शादी की धूम (Photo: Instagram @rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को 2026 की हाई प्रोफाइल वेडिंग कहना गलत नहीं होगा. इस शाही शादी ने कई मायनों में स्टीरियोटाइप तोड़ा है. 26 फरवरी को उदयपुर के लग्जूरियस होटल में उनकी ग्रैंड वेडिंग हुई. कपल ने उदयपुर की 5 स्टार प्रॉपर्टी ITC Mementos को रॉयल वेडिंग के लिए चुना. उन्होंने कई सारे पोस्ट वेडिंग फंक्शंस किए. फिर 4 मार्च को हैदराबाद में स्टार स्टडेड वेडिंग रिसेप्शन किया.

विजय-रश्मिका की शादी में आया कितना खर्च?
कपल ने शादी में रॉयल वाइब देने के लिए 3 किलो गोल्ड जूलरी पहनी थी. जिसमें 2 किलो की गोल्ड जूलरी रश्मिका और 1 किलो की विजय ने पहनी थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कपल की शाही शादी में कितने करोड़ का खर्चा हुआ? 123 तेलुगू में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की शादी का कुल खर्चा 12 करोड़ के करीब आया है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में शादी की बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है. ये भी सामने आया है कि कपल ने अपनी शादी के डिजिटल राइट्स ओटीटी पर बेचने से मना किया था. जबकि उन्हें इसके लिए 60 करोड़ ऑफर हुए थे.

हालांकि शादी के बजट को लेकर कपल की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आई है. लेकिन इतना जरूर है कि विजय-रश्मिका की शादी टॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है. इससे पहले भी साउथ के सितारों ने लैविश वेडिंग कर एग्जाम्पल सेट किया है.

Advertisement

साउथ सेलेब्स की महंगी शादियां
-जूनियर एनटीआर ने 2011 में शादी की थी. इसे करीबन 3000 वीआईपी गेस्ट ने अटेंड किया था. इस शादी की कीमत 100 करोड़ बताई जाती है. जानकारी के मुताबिक, जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी ने 1 करोड़ की साड़ी पहनी थी. 18 करोड़ का मंडप बना था, जिसे 300 वर्कर्स ने तैयार किया था. 

-अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी संग लैविश सेरेमनी में शादी की थी. दोनों ने 2011 में शादी की थी. कॉमन फ्रेंड के जरिए उनकी पहली मुलाकात हुई थी. उनकी शादी की कीमत 90-100 करोड़ बताई गई. 

-रामचरण और उपासना की शादी 2012 में हुई थी. उनकी शादी के बजट की जानकारी नहीं है. लेकिन ये शादी भी साउथ की महंगी शादियों में गिनी जाती है. इस शाही शादी में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी जैसे सितारों ने शिरकत थी.

-वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. इसमें बस 100 लोग शामिल हुए थे. इस वेडिंग की कीमत 17 करोड़ बताई जाती है. लावण्या ने 10 लाख की साड़ी पहनी थी.

 -नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 2022 में महाबलीपुरम में शादी रचाई थी. इसमें शाहरुख से लेकर रजनीकांत गेस्ट बने थे. कपल ने नेटफ्लिक्स को अपनी शादी के डिजिटल राइट्स बेचे थे. इसलिए शादी का पूरा खर्चा नेटफ्लिक्स ने उठाया था. कपल और नेटफ्लिक्स की 25 करोड़ की डील हुई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement