एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में पिता बने हैं और अपने रोल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपनी जिंदगी की छोटी झलक दी है, जिसने फैंस का दिल छू लिया है. रणदीप के इस पोस्ट में उनके घर पर एक बेहद पर्सनल मोमेंट कैद किया गया है. इसमें एक्टर अपनी बेटी न्योमिका को बेडटाइम स्टोरी सुना रहे हैं. उनकी पत्नी लिन लैशराम उनके बगल में बच्ची को बांहों में लिए बैठी हैं. यह प्यारा पल रणदीप के अपने परिवार के प्रति समर्पण को भी दिखाता है.
रणदीप ने सुनाई कहानी
फोटो के साथ रणदीप हुड्डा ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा, जो कई यूजर्स के दिल को छू गया. उन्होंने लिखा, 'हर कहानीकार एक नया सुनने वाला पाने का सपना देखता है. लेकिन कुछ भी आपको उस खुशी के लिए तैयार नहीं कर सकता, जब आप अपनी कहानी उस छोटी-सी जान को सुना रहे हों, जो आपको देखकर ऐसा महसूस करती है जैसे आप उसकी पूरी दुनिया हैं.' उनके इन शब्दों और कैंडिड पल ने फैंस को नॉस्टैल्जिक और पेरेंटिंग की साधारण लेकिन गहरी खुशियों के लिए खुशी महसूस कराई है.
रणदीप हुड्डा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कई फैंस ने रणदीप और लिन की तारीफ की है कि वे अपनी बेटी के साथ इन पलों प्यारे पलों को संजो रहे हैं. स्क्रीन पर इंटेंस रोल्स निभाने के लिए मशहूर रणदीप का यह नरम, समर्पित पिता वाला रूप चाहनेवालों के दिलों को और भी करीब ला रहा है. यह पोस्ट उनके सबसे पसंदीदा पर्सनल पलों में से एक बन गई है.
नए पेरेंट्स के रूप में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम पूरे मन से पेरेंटहुड के सफर को अपना रहे हैं. वे परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को प्राथमिकता दे रहे हैं. दोनों मिलकर प्यार और गर्मजोशी से बेटी न्योमिका का पालन-पोषण कर रहे हैं. 10 अप्रैल 2026 को नन्ही न्योमिका हुड्डा का जन्म हुआ था. कपल ने 29 नवंबर 2023 को शादी की थी. ये शादी मणिपुर के इम्पाल में मैतेई हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. इसके बाद मुंबई में कपल ने रिसेप्शन रखा था.