रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) एक अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अभिनय करते हैं. हुड्डा की पहली फिल्म 2001 की मानसून वेडिंग थी (Randeep Hooda Debut). अपने फिल्मी करियर के अलावा, उन्होंने कई स्टेज प्लेज में अभिनय किया है.
वह एक पेशेवर घुड़सवार भी हैं, जो नियमित रूप से पोलो, शो जंपिंग और ड्रेसेज इवेंट्स में भाग लेते रहते हैं. नई दिल्ली में इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक ओपन ड्रेसेज इवेंट में उन्हें एक रजत पदक मिल चुका है (Randeep Hooda Equestrian).
उनके फिल्मों में वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010),साहेब, बीवी और गैंगस्टर (2011), रंग रसिया (2014), हाईवे (2014), सरबजीत (2014), जन्नत 2 (2012), जिस्म 2 (2012), कॉकटेल (2012), किक (2014), सुल्तान (2016), बागी 2 (2018) और स्वतंत्र वीर सावरकर (2023) शामिल है. 2020 में उन्होंने एक्सट्रैक्शन के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू किया (Randeep Hooda Movies).
उनका जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था (Randeep Hooda Born). उनके पिता डॉ रणबीर हुड्डा और मां आशा हुड्डा हैं. उनकी एक बड़ी बहन, अंजलि हुड्डा सांगवान हैं, जो एक एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर हैं और एक छोटा भाई संदीप हुड्डा हैं, जो सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं (Randeep Hooda Family).
रणदीप हुड्डा ने मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (MNSS), राय, हरियाणा के एक बोर्डिंग स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से शिक्षा प्राप्त की (Randeep Hooda Education).
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, हुड्डा 1995 में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया चले गए, जहां उन्होंने मार्केटंग में डिग्री और बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्सेज में मास्टर डिग्री हासिल किया. उस दौरान, उन्होंने एक चीन के रेस्तरां में काम करने के साथ ही कार धोने, एक वेटर के रूप में और एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में दो साल तक काम किया (Randeep Hooda Jobs).
2000 में वह भारत लौट आए. बाद में उन्होंने दिल्ली में शौकिया थिएटर में मॉडलिंग और काम करना शुरू किया. प्ले, टू टीच हिज ओन में काम करने के दौरान वह निर्देशक मीरा नायर से मिले और उनकी फिल्म में अभिनय किया (Randeep Hooda Career).
रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन का रिलेशनशिप काफि सुर्खियों में रहा था (Randeep Hooda affair with Sushmita Sen).
रणदीप हुड्डा पिता बनने के बाद पेरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं. वो हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं. अक्सर एक्टर अपने गांव का दौरा करते हैं.
रणदीप हुड्डा की सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का सीजन 2 जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है. मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है. जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
रणदीप हुडा और लिन लैशराम की बेटी न्योमिका का गृह प्रवेश बेहद खास रहा, लिन ने बेटी को गोद में लेकर कलश गिराते हुए घर में एंट्री की और परिवार संग इस पल को सेलिब्रेट किया. देखें पोस्ट-पार्टम फेज और प्यारी झलकियां.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनका लिन लैसराम ने फाइनली अपनी बेटी के चेहरे के साथ उसका नाम भी रिवील कर दिया है. कपल ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका रखा है, जिसका अर्थ दिव्य कृपा और असीम आकाश जैसा होता है. यह यूनिक नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है, साथ ही जानें कुछ और मॉडर्न और मीनिंगफुल बेबी गर्ल नेम्स की लिस्ट.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया है. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर न्यू बॉर्न बेबी की झलक भी दिखाई है.
एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है. साथ ही उन्होंने बेटी का नाम ‘न्योमिका’ रिवील किया, जिसका खास मतलब भगवान की कृपा, स्वतंत्रता और असीम आकाश से जुड़ा है.
बॉलीवुड में अपनी अलग एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप हुड्डा की बहन के बाद अब उनकी मां ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है. उन्होंने देसी अंदाज में इसकी बधाई दी है.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में नागपुर फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई. रणदीप ने इस फिल्म फेस्टिवल में छात्रों से संवाद करते हुए अपने विचार साझा किए. इस दौरान रणदीप ने अपने फिल्मी करियर के जर्नी को भी छात्रों के साथ साझा किया.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर बेटी का जन्म हुआ है. खास बात ये है कि उसी दिन रणदीप के पिता का जन्मदिन भी है, जिसे उन्होंने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया.
डिलीवरी से पहले रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन ने मैटरनिटी शूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों रोमांटिक होते दिखे.
होली 2026 का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं. रणदीप हुड्डा ने प्रेग्नेंट पत्नी के साथ होली खेली और अपनी खुशियों को साझा किया. कटरीना कैफ ने नां बनने के बाद अपने परिवार के साथ पहली बार होली मनाई.
शादी के 2 साल बाद लिन मां बनने वाली हैं. रणदीप और लिन अपने आने वाले बेबी के वेलकम के लिए एक्साइटेड हैं. डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि 40 की उम्र में पहली प्रेग्नेंसी को लेकर कितनी तैयार हैं.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा हैप्पी फेज में हैं. रणदीप जल्द ही पापा बनने वाले हैं. उनकी पत्नी लिन लैशरम प्रेग्नेंट हैं.
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम जल्द बनने वाले हैं माता-पिता. पत्नी ने बताया कैसे पिता बनने की खुशी ने रणदीप को और सॉफ्ट और केयरिंग बना दिया है. लिन ने ये भी शेयर किया कि रणदीप को जब गुड न्यूज मिली तो कैसे रिएक्ट किया था.
सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया. इस दौरान सभी मेहमान उनके फार्महाउस पर पहुंचते नजर आए. क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. वहीं अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान और बेटी सिपारा संग पार्टी में नजर आए.
अभिनेता रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने अपने बर्थडे पर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. वाइट लेस गाउन में उनका मॉम-टू-बी लुक ग्लैमरस और एलिगेंट था.
हाल ही रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम का जन्मदिन था. बच्चा होने से पहले पत्नी के इस बर्थडे को खास बनाने की रणदीप ने पूरी कोशिश की. उन्होंने पत्नी के लिए घर पर एक शानदार पार्टी ऑगर्नाइज की. लिन ने पार्टी की फोटोज को शेयर किया है.
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा सातवें आसमान पर हैं. 49 की उम्र में पापा बनने वाले हैं. बेबी के आने को लेकर वो बेहद ही एक्साइटेड हैं. हाल ही में रणदीप और लिन लैशराम ने अपने पहले बेबी के इस दुनिया में वेलकम करने को लेकर बात की.
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शादी के डेढ़ साल बाद पेरेंट बनने वाले हैं. लिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी की ग्लैमरस तस्वीरों के पीछे की सच्चाई को दिखाया है.
फिल्म रैप में शनिवार के दिन काफी चीजें हुईं. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने गुडन्यूज दी. बताया कि शादी के दो साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं. फैन्स भी ये न्यूज सुनकर काफी खुश हैं.
बधाई हो...! मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा पापा बनने वाले हैं. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस लिन लैशराम प्रेग्नेंट हैं.