scorecardresearch
 

'रामायण 2' पर आया बड़ा अपडेट, दिवाली 2027 पर नहीं रिलीज होगी फिल्म!

रणबीर कपूर और यश की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण 2' की रिलीज को कथित तौर पर दिवाली 2027 से आगे बढ़ाकर दिवाली 2028 कर दिया गया है. इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है.

Advertisement
X
रामायण पार्ट 2 पर आया अपडेट (Photo: Screengrab)
रामायण पार्ट 2 पर आया अपडेट (Photo: Screengrab)

रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' को दो पार्ट में, दिवाली 2026 और दिवाली 2027 में रिलीज किया जाना था. जहां मेकर्स पहले पार्ट के लिए दिवाली 2026 की डेडलाइन को पूरा कर रहे हैं, वहीं अब खबर है कि 'रामायण 2' को अब दिवाली 2028 तक के लिए टाल दिया गया है.

'बॉलीवुड हंगामा' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 'नमित मल्होत्रा ​​के लिए 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है. वे भारतीय दर्शकों को सिनेमा देखने का एक ऐसा अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो. जहां पहला भाग कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है, वहीं दूसरे भाग की शूटिंग के लिए कुछ और समय चाहिए. जैसा कि सभी जानते हैं, 'रामायण' का असली पैमाना दूसरे भाग में देखने को मिलेगा, जहां असल में 'युद्ध' दिखाया जाएगा.'

पोस्ट क्रेडिट में होगा खुलासा
सूत्र ने 'बॉलीवुड हंगामा' को यह भी बताया कि एक्शन डिजाइन में उम्मीद से ज्यादा समय लगा, क्योंकि नमित मल्होत्रा ​​और नितेश तिवारी विश्व सिनेमा के सबसे अनोखे और ओरिजिनल एक्शन सीक्वेंस तैयार करना चाहते थे. नमित को पूरा भरोसा है कि 'रामायण' के जरिए वे वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ेंगे, इसलिए उन्होंने 'रामायण 2' के पैमाने को और भी बड़ा करने का फैसला किया है. वे भारतीय कहानी को वैश्विक स्तर पर ले जाने के अपने विजन के बीच बजट की कमी को आड़े नहीं आने दे रहे हैं.'

Advertisement

इसके साथ ही, यह भी बताया गया है कि दिवाली पर रिलीज होने वाली 'रामायण' के पोस्ट-क्रेडिट में नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी. फिल्म को लेकर शुरुआती रिस्पॉन्स बेहद शानदार है. 

कब रिलीज होगी फिल्म
'रामायण पार्ट 1' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर 2026 को कई फॉर्मेट्स में रिलीज होगी, जिसमें IMAX 3D भी शामिल है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, यश, अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement