रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मच अवेडेट फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं. रणबीर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल हुए. इसी दौरान कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स की सड़कों पर उनकी मुलाकात मिस्र के एक कंटेंट क्रिएटर पीटर फुआद से हुई, जो उनसे मिलकर काफी खुश नजर आया.
राणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए लॉस एंजेलिस गए हुए है. वहां उनकी मुलाकात उस कंटेंट क्रिएटर से होती है. दोनों की उस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में रणबीर एक आम इंसान की तरह बेहद सादगी तरीके से अपने फैन से बातचीत करते नजर आए.
रणबीर कपूर को देख खुश नजर आए उनके फैन
सोशल मीडिया पर वारलर हो रही उस वीडियो में पीटर फुआद एक स्टोर के बाहर रणबीर कपूर से मिलते नजर आ रहे है. रणबीर को सामने देखकर पीटर उनसे पूछते है कि क्या वह रणबीर कपूर हैं. इस पर रणबीर हां करते है. जिसके बाद पीटर, रणबीर को अपने बारे में बताते है कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं.
पीटर स्ट्रीट इंटरैक्शन और 'वॉक एंड टॉक' वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने रणबीर से उनके साथ तस्वीर लेने की इजाजत मांगी और रणबीर को एक पोलरॉइड फोटो देने की इच्छा भी जाहिर की. रणबीर ने झट से उनकी बात मान ली और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई. बातचीत के दौरान पीटर ने रणबीर से कहते हैं कि उन्हें रणबीर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' बहुत ज्यादा पसंद है. पीटर ने रणबीर को बताया कि टिकटॉक पर उनके 17 लाख फॉलोअर्स हैं.
रणबीर ने एक लाइन में समझाया सफलता का फॉर्मूला
रणबीर कपूर से पीटर ने बातचीत के दौरान सफलता का फॉर्मूला भी पूछा जिस पर रणबीर ने कहा, 'बस मेहनत करो और एक अच्छे इंसान बनो.' रणबीर की इस सादगी भरी बात ने ना सिर्फ पीटर का दिल जीता, बल्कि उनके फैंस भी उनकी इस बात की सराहना कर रहे हैं. दोनों के बीच मजेदार बातचीत होती है और कंटेंट क्रिएटर ने मजाकिया अंदाज में रणबीर से उनकी अगली फिल्म में एक छोटा-सा रोल देने की बात कही. इस पर रणबीर उनकी बात सुनकर हंसते हुए कहते हैं, बिल्कुल.
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर 2026 को लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स स्थित डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित किया गया. इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ पूरा कास्ट शामिल हुआ. फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी प्रीमियर में शामिल हुए.