scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली पर सियासी घमासान तेज

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली पर सियासी घमासान तेज

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस और सहयोगी दल इस रैली के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. विपक्ष का मुख्य मुद्दा चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग है. इस रैली की तैयारियों के तहत कांग्रेस नेताओं ने 'चलो दिल्ली' का नारा दिया है और 30 अक्टूबर को एक मॉक संसद आयोजित करने की योजना बनाई है.

TOPICS:
Advertisement
Advertisement