रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म रिलीज से पहले इसे लेकर गुड न्यूज सामने आई है. चलिए जानते हैं कि ‘रामायण पार्ट 1’ पर निगाहें टिकाए फैन्स के लिए क्या अपडेट है.
रिलीज से पहले देख सकेंगे फिल्म
फिल्म की ऑफिशियल थिएट्रिकल रिलीज दिवाली के दौरान होने की उम्मीद है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को ऑफिशियल ओपनिंग से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू के जरिए दिखाया जाएगा.
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण पार्ट 1’ की भारत में पेड प्रीव्यू बुधवार (4 नवंबर) को होगी, जबकि ऑफिशियल रिलीज डेट गुरुवार (5 नवंबर) को है. इसका मतलब है कि फैंस पेड प्रीव्यू शोज की टिकट बुक करके फिल्म को एक दिन पहले देख सकेंगे. ये खबर ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिन पहले बॉलीवुड हंगामा ने बताया था कि फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी. पेड प्रीव्यू की वजह से मेकर्स 4 नवंबर से ही शुरुआती स्क्रीनिंग शुरू कर सकेंगे, जिससे ऑफिशियल ओपनिंग डे से पहले ही ऑडियंस को फिल्म का पहला लुक मिल जाएगा.
पेड प्रीव्यू के साथ क्यों रिलीज होगी फिल्म?
ये फैसला फिल्म के इंटरनेशनल रिलीज शेड्यूल से जोड़ा जा रहा है. मेकर्स कई विदेशी बाजारों में फिल्म को गुरुवार को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, जो कई इलाकों में स्टैंडर्ड रिलीज डे है. भारत में बुधवार को पेड प्रीव्यू होने से फिल्म का रोलआउट इंटरनेशनल लॉन्च के करीब हो जाएगा.
पारंपरिक तौर पर दिवाली से पहले का पीरियड थिएट्रिकल रिलीज के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता रहा है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स इस पीरियड को अब उतनी लिमिटेशन नहीं मान रहे, खासकर ‘रामायण पार्ट 1’ के इर्द-गिर्द बनी भारी एंटीसिपेशन को देखते हुए.
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इंटरनेशनली फिल्म ज्यादातर इलाकों में स्टैंडर्ड रिलीज डे को फॉलो करेगी. उत्तरी अमेरिका में बुधवार को पेड प्रीव्यू और गुरुवार को ऑफिशियल रिलीज होगी. यूके में अभी शुक्रवार को रिलीज का प्लान है. हालांकि, इसे गुरुवार या बुधवार तक शिफ्ट भी किया जा सकता है.
पूर्वी एशियाई बाजारों, जिनमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और हांगकांग के लिए रिलीज डेट्स अभी कन्फर्म नहीं हुई हैं. इनमें से कुछ इलाकों को डे-एंड-डेट रिलीज मिल सकती है, जबकि बाकी में फिल्म बाद में आ सकती है.
बता दें कि नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस और नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्ट ‘रामायण पार्ट 1’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं.