scorecardresearch
 

राम चरण से मिलने झपटा फैन, बॉडीगार्ड ने बीच में ही लपका, अफरातफरी देख जाह्नवी के उड़े होश!

जाह्नवी कपूर और राम चरण की पैन इंडिया फिल्म पेद्दी 4 जून कोरिलीज होने के लिए तैयार है. इसी बीच विजयवाड़ा में फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक सिरफिरा फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर राम चरण की तरफ कूद पड़ा. इस अफरा-तफरी में जाह्नवी कपूर बुरी तरह घबरा गईं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
X
राम चरण पर कूदा फैन तो मची अफरातफरी, घबरा गईं जाह्नवी कपूर (Photo: Screengrab)
राम चरण पर कूदा फैन तो मची अफरातफरी, घबरा गईं जाह्नवी कपूर (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी साउथ फिल्म पेद्दी के प्रमोशन में व्यस्त हैं. तेलुगु इंडस्ट्री में बनी पेद्दी, हिंदी समेत कई भाषाओं में आ रही पैन इंडिया रिलीज है. इस देसी स्पोर्ट्स थ्रिलर में जाह्नवी, RRR स्टार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं.

पेद्दी के प्रमोशन में बिजी जाह्नवी के सामने हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे वो बेहद घबराई हुई नजर आईं. सोमवार को विजयवाड़ा में फिल्म का एक प्रमोशनल इवेंट था, जिसमें जाह्नवी, राम चरण और डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना के साथ मौजूद थीं. इसी दौरान एक फैन सिक्योरिटी को छकाते हुए राम चरण से मिलने के लिए दौड़ पड़ा. रोकने की कोशिशें होने पर उसने लिटरली राम चरण की तरफ छलांग ही लगा दी. इस अफरा-तफरी के बीच ये फैन जाह्नवी कपूर के बेहद करीब पहुंच गया और वो काफी असहज नजर आईं.

फैन की हरकत से सहम गईं जाह्नवी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में राम चरण जैसा हेयरस्टाइल रखने वाला एक फैन उनसे मिलने के लिए उतावला नजर आ रहा है. हालांकि, वह राम चरण तक पहुंच पाता, उससे पहले सिक्योरिटी ने उसे दबोच लिया. राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड और MMA फाइटर केविन कुंटा भी तुरंत एक्शन में आ गए और उन्होंने एक्टर तक पहुंचने से पहले ही इस फैन को काबू में कर लिया.

Advertisement

लेकिन राम चरण की तरफ लपका ये फैन जाह्नवी के काफी करीब से गुजरा. उसे काबू करने का पूरा प्रोसेस लिटरली जाह्नवी के चेहरे के सामने हुआ. अचानक बढ़ी हलचल और सिक्योरिटी की भीड़ देखकर जाह्नवी कपूर बहुत असहज नजर आईं. वीडियो में वह घबराकर पीछे हटती और चौंकती हुई दिखाई दे रही हैं.

हालांकि, बाद में सामने आए एक दूसरे वीडियो में नजर आया कि उस अतिउत्साहित फैन को राम चरण से मिलने का मौका भी दिया गया. फैन ने अपने फेवरेट एक्टर को थैंक्स कहा और उनके पैर छूने लगा. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा की भी तारीफ की. लोगों का कहना है कि उन्होंने भीड़भाड़ वाले माहौल में इस सिचुएशन को बेहद प्रोफेशनल तरीके से संभाला.

राम चरण का बॉडीगार्ड भी है बेहद पॉपुलर

अमित भाटिया को दिए एक प्रमोशनल इंटरव्यू में राम चरण ने अपने बॉडीगार्ड केविन की बढ़ती पॉपुलैरिटी पर भी रिएक्ट किया था. उन्होंने मजाक में कहा था, 'आप लोगों ने उसको इतना फेमस बना दिया है कि अब मैं उसे बाहर नहीं भेज रहा. कहीं कोई उसको एक चॉकलेट दे, बिस्किट दे और मेरे बारे में... लोग उसे रिश्वत न देने लगें!'

पेद्दी की बात करें तो कई बार टलने के बाद फाइनली ये फिल्म 4 जून को रिलीज हो रही है. 3 जून को इसके खास प्रीमियर भी होने हैं. RRR के बाद से ही राम चरण एक बड़ी हिट को तरस रहे हैं, उधर जाह्नवी कपूर को भी एक अदद ब्लॉकबस्टर की तलाश है. इस वीकेंड पता चल जाएगा कि पेद्दी से इन दोनों की मुराद पूरी होगी या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement