फिल्म मेकर एटली के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है. उनकी पत्नी, प्रोड्यूसर-एक्टर प्रिया एटली ने लिटिल एंजेल का वेलकम किया है. जनवरी 2023 में अपने बेटे मीर का स्वागत करने के बाद, इस कपल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि 20 अप्रैल को उनके घर एक नन्ही बेटी का जन्म हुआ है.
एटली के घर बेटी ने लिया जन्म
इंस्टाग्राम पर एटली और प्रिया ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “मेरी बेबी सिस्टर आ गई है. और एक स्केच में 'बड़े भाई मीर' को दिखाया गया. इसमें मीर एक खिलौना कार पर बैठा मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है, जैसे वो बड़े भाई बनने की खुशी मना रहा हो.
एटली ने कैप्शन में बताया कि वो बेटी के पिता बनकर ब्लेस्ड फील कर रहे हैं. कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है. कपल को इंडस्ट्री के लोगों से खूब भर-भर के बधाई मिल रही हैं. काजल अग्रवाल, समांथा रुथ प्रभु, हुमा कुरैशी से लेकर कई सेलेब्स ने उन्हें विश किया है. और मां-बेबी की अच्छी हेल्थ की कामना की है.
जनवरी 2026 में, इस कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर भी साझा की थी, जो प्यार, परिवार और उनके प्यारे पालतू जानवरों से भरी हुई थी. एक खूबसूरत फोटो में प्रिया मेहंदी-ग्रीन ड्रेस में अपना बेबी बंप थामे हुए अतली के साथ मुस्कुरा रही थीं. दूसरी तस्वीर में छोटा मीर खेलते हुए नजर आया, जो “बिग ब्रदर” वाली क्यूट वाइब दे रहा था. एक और फोटो में उनके पालतू जानवर भी साथ में आराम करते दिखे.
बेटे के जन्म के 3 साल बाद बने बेटी के पिता
प्रिया ने अपने कैप्शन में लिखा था- हमारा घर अब और भी खुशनुमा होने वाला है, क्योंकि हमारे परिवार में एक नया सदस्य आने वाला है. जी हां, मैं फिर से प्रेग्नेंट हूं. हमें आपकी दुआओं, प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है. प्यार के साथ- एटली, प्रिया, मीर, बेकी, युकी, चॉकी, कॉफी और गूफी.
इससे पहले, कपल ने दिसंबर 2022 में प्रिया की पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, शादी के आठ साल बाद. 31 जनवरी 2023 को उन्होंने अपने बेटे मीर का स्वागत किया.
एटली और प्रिया की शादी 2014 में हुई थी, कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद. उनकी शादी एक सादगी भरा समारोह था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे. तब से लेकर अब तक, प्रिया हर कदम पर एटली के साथ खड़ी रही हैं और उनके सफल करियर में उनका पूरा साथ दिया है.
एटली शाहरुख खान की जवान फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं. अब वो दीपिका पादुकोण-अल्लू अर्जुन की राका को डायरेक्ट कर रहे हैं.