दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर एटली कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है.
फिल्म का टाइटल और फर्स्ट-लुक पोस्टर 8 अप्रैल 2026 को अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई.
फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. यह पहली बार होगा जब दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. वहीं, निर्देशक एटली के साथ दीपिका की यह दूसरी फिल्म है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.
राका को एक बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स और एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है, जो कहानी के साइंस-फिक्शन और एक्शन तत्वों को और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.
फिल्म के नाम 'राका' का भी एक दिलचस्प अर्थ है. यह शब्द संस्कृत और तमिल भाषाओं से लिया गया है, जिसका मतलब ‘पूर्णिमा का चांद’ होता है. माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी या किरदारों से इस नाम का गहरा संबंध हो सकता है.
फिल्म की रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक राका के 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है.
अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म 'राका' देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. खबर है कि एटली फिल्म में शाहरुख खान को भी लेने वाले हैं. वैसे तो मेकर्स ने इस खबर को खुद कंफर्म नहीं किया. अगर ऐसा हुआ तो अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. देखें मूवी मसाला.
फिल्म मेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर 20 अप्रैल 2026 को बेटी का जन्म हुआ है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा किया और इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी.
दीपिका पादुकोण जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं. ऐसे में वो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम जारी रखने वाली हैं. यहां तक कि वो अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीन शूट करेंगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. 'धुरंधर' की सुपर-सक्सेस ग्राउंड में खेल कूद-रहे रणवीर सिंह को उन्होंने डबल खुश होने का मौका दे दिया है. दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी ‘दुआ’ का वेलकम किया था.
अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म ‘राका’ में शाहरुख खान के कैमियो की खबर से फिल्म का बज और बढ़ गया है. दीपिका पादुकोण के साथ ये फिल्म एक बड़ा पैन इंडिया प्रोजेक्ट बन चुकी है.
अपने 44वें जन्मदिन पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'राका' से अपना लुक शेयर किया. एटली के डायरेक्शन में बनी मूवी के फर्स्ट लुक की झलक देख फैंस गदगद हो गए हैं. अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी अल्लू का लुक पसंद आया है. देखें मूवी मसाला.
अपने 44वें जन्मदिन पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फैंस को बड़ी ट्रीट दी. उन्होंने अपकमिंग फिल्म राका से अपना लुक शेयर किया. एटली के डायरेक्शन में बनी मूवी के फर्स्ट लुक की झलक देख फैंस गदगद हो गए हैं. अब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी अल्लू का लुक पसंद आया है.