scorecardresearch
 

चट्टान जैसी बॉडी, वजनदार गदा... पेद्दी पहलवान बन कुश्ती के लिए रेडी राम चरण, पर धुरंधर 2 के चलते टाली फिल्म

पेद्दी के पहले प्रोमोज में राम चरण गांव के लोकल क्रिकेटर बने दिखे थे. पर नए प्रोमो में वो धाकड़ बॉडी वाले पेद्दी पहलवान बन गए हैं. हाथ में भारी गदा के साथ पेद्दी से उनका लुक बहुत भौकाली है. इस प्रोमो के साथ राम चरण अपने फैन्स के साथ अपना बर्थडे और रामनवमी, दोनों सेलिब्रेट कर रहे हैं.

Advertisement
X
पेद्दी पहलवान बने राम चरण का भौकाल! (Photo: Instagram/@alwaysramcharan)
पेद्दी पहलवान बने राम चरण का भौकाल! (Photo: Instagram/@alwaysramcharan)

साउथ स्टार राम चरण RRR की धाकड़ सक्सेस के बाद से ही एक बड़ी हिट के लिए तरसते नजर आए. पर अब उनकी नई फिल्म पेद्दी, इस तलाश को पूरा करने के लिए तैयार नजर आ रही है. 27 मार्च 1985 को जन्मे राम चरण, राम नवमी पर अपना बर्थडे मना रहे हैं. अपने बर्थडे पर उन्होंने पेद्दी से अपना नया लुक शेयर किया है.

पेद्दी पहलवान के रोल में नजर आ रहे राम चरण का ये लुक देखने के बाद उनके फैन्स की एक्साइटमेंट बहुत ऊपर चली जाएगी! इस फर्स्ट लुक वीडियो के साथ ही राम चरण ने पेद्दी की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. पहले 27 मार्च को रिलीज के लिए शेड्यूल पेद्दी को धुरंधर 2 के इफेक्ट के चलते आगे सरका दिया गया है. अब ये फिल्म 30 अप्रैल को आएगी.

क्रिकेटर पेद्दी से पेद्दी पहलवान बने राम चरण
ऑलमोस्ट साल भर पहले पेद्दी का पहला प्रोमो सामने आया था जिसे मेकर्स ने 'फर्स्ट शॉट' नाम दिया था. इस वीडियो में राम चरण गांव के लोकल क्रिकेटर के रोल में दिख रहे थे. इस लुक में फिल्म से उनका गाना 'चिकिरी चिकिरी' बहुत वायरल हुआ था और रील्स पर खूब छाया हुआ था. लेकिन अब पेद्दी से राम चरण का नया लुक उन्हें एक पहलवान के रोल में लेकर आया है. कहानी में डबल रोल वगैरह का सीन नहीं है क्योंकि 'पेद्दी पहलवान' वीडियो में आपको नैरेशन से बताया जा रहा है कि ये गांव का वही राउडी क्रिकेटर है, जिसे अब कुश्ती लड़नी होगी.

Advertisement

पेद्दी पहलवान के रोल में राम चरण ने चट्टान जैसी हेवी मगर मस्क्युलर बॉडी बनाई है. इस बात की दाद देनी पड़ेगी कि वो बिल्कुल भारतीय कुश्ती खिलाड़ियों की तरह एक मजबूत रेसलर लग रहे हैं. पेद्दी पहलवान वाले प्रोमो में राम चरण का डायलॉग भी है कि 'खेल मेरा घमंड है'. यहां देखें राम चरण की फिल्म का नया प्रोमो:

गांव के आत्मसम्मान के लिए कुश्ती लड़ेगा पेद्दी पहलवान
पेद्दी तेलुगु भाषा का शब्द है, जो किसी समुदाय के हेड या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है. कुछ-कुछ उस तरह जैसे कई जगहों पर ऐसे महत्वपूर्ण आदमी के लिए 'डादा' या 'दद्दा' इस्तेमाल किया जाता है. जितनी डिटेल्स सामने आई हैं, वो बताती हैं कि पेद्दी एक ऐसे लड़के की कहानी है जो खेल के जरिए अपने समुदाय, अपने गांव के लिए आत्मसम्मान की वजह बनता है.

साउथ की इंडस्ट्रीज में गांवों से जुड़ी इस तरह की रूटेड कहानियां खूब बनाई जाती हैं. पेद्दी के हिंदी प्रोमोज में राम चरण ने अपनी ही आवाज में भोजपुरी स्टाइल में डबिंग की है, जो ऐसी कहानी को हिंदी दर्शकों में खासी पॉपुलैरिटी दिला सकता है. पेद्दी के ये प्रोमोज और गाने तो स्टाइल, स्वैग से भरे मास मोमेंट डिलीवर करने में काफी कामयाब हुए हैं. अब देखना है कि थिएटर्स में पेद्दी क्या कमाल करती है.

Advertisement

पहले ये फिल्म 27 मार्च को राम चरण के बर्थडे पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसके मेकर्स ने धुरंधर 2 के धमाके देखते हुए, अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ा ली है. पेद्दी अब 30 अप्रैल को आएगी जबतक धुरंधर 2 की सुनामी काफी शांत हो चुकी होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement