scorecardresearch
 

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बर्थडे, दादी शर्मिला ने खिलाया केक, VIDEO

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुबरा खान के लंदन में हुए प्राइवेट बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस सेलिब्रेशन में सारा अली खान और उनकी दादी शर्मिला टैगोर भी शामिल हुईं.

Advertisement
X
पाक एक्ट्रेस संग सारा अली खान (Photo: X/@LollyPictures)
पाक एक्ट्रेस संग सारा अली खान (Photo: X/@LollyPictures)

लंदन के एक रेस्टोरेंट में हुई एक बेहद खास बर्थडे पार्टी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह जश्न था मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस कुबरा खान के जन्मदिन का, जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी दादी और हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ शामिल हुईं. इंटरनेट पर फैंस इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं. 

बता दें कि इस प्राइवेट सेलिब्रेशन में भारत और पाकिस्तान के कलाकारों का यह दोस्ताना अंदाज और एक ही फ्रेम में नजर आना हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. 

शर्मिला ने कुबरा को खिलाया केक
वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा अली खान पूरे जोश में नजर आ रही हैं. वह बेहद खुशमिजाज अंदाज में कुबरा के लिए बर्थडे सॉन्ग गाती हुई और वहां मौजूद बाकी मेहमानों से गर्मजोशी से मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. लंदन के एक रेस्टोरेंट में हुई इस मुलाकात में सीनियर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने बड़े ही प्यार से कुबरा खान को अपने हाथों से केक खिलाया. 

जब दो 'लेजेंड्स' के साथ थिएटर पहुंचीं सारा
इस पार्टी से अलग, सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपनी मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर के साथ थिएटर का लुत्फ उठाती नजर आईं. उन्होंने एक बहुत ही प्यारा नोट लिखते हुए अपनी मां और दादी को अपना 'OG लेजेंड्स' बताया. सारा ने लिखा, 'अपने OG लेजेंड्स के साथ थिएटर का टाइम. वैसे तो नाटक बहुत ही शानदार था, लेकिन सच कहूं तो सबसे बेहतरीन कलाकार तो मेरे ठीक बगल में ही बैठे हैं.'

Advertisement

सारा अली खान का वर्क फ्रंट
अगर काम की बात करें, तो सारा अली खान हाल ही में 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में दिखाई दी थीं. इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में सारा के साथ आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे, जिसमें सारा ने एक बेहद अहम और मजेदार किरदार निभाया था.

फिर दिखेगी आयुष्मान के साथ जोड़ी
'पति पत्नी और वो 2' के बाद सारा अली खान के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है. वह जल्द ही डायरेक्टर आकाश ए कौशिक के डायरेक्शन में बन रही एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक बार फिर आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं, जिसका मतलब है कि दर्शकों को फिर से सारा और आयुष्मान की मजेदार केमिस्ट्री पर्दे पर देखने को मिलेगी. यह फिल्म आने वाले 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement