scorecardresearch
 

O Romeo ने मंगलवार को किया सोमवार से भी ज्यादा कलेक्शन, दमदार टोटल की तरफ बढ़ रही शाहिद की फिल्म!

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने स्लो ओपनिंग के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है. वर्किंग डेज़ में अभी तक फिल्म ने सॉलिड कलेक्शन किया है जो इसके फाइनल टोटल को दमदार बनाएगा. मंगलवार की कमाई ने ये चांस मजबूत कर दिया है कि मेकर्स के लिए 'ओ रोमियो' फायदेमंद साबित हो सकती है.

Advertisement
X
सॉलिड टोटल की तरफ बढ़ रही 'ओ रोमियो' (Photo: Instagram/@shahidkapoor)
सॉलिड टोटल की तरफ बढ़ रही 'ओ रोमियो' (Photo: Instagram/@shahidkapoor)

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' अनुमानों से तो स्लो चल रही है, मगर ये फिल्म थिएटर्स में अपनी पकड़ बनाए हुए है. शुक्रवार को उम्मीद से स्लो ओपनिंग लेकर आई 'ओ रोमियो', वर्किंग डेज़ में बॉक्स ऑफिस पर दमदार बनी हुई है. अनुमान से कमजोर वीकेंड कलेक्शन के बाद हफ्ते के बीच में ये जैसा कलेक्शन कर रही है, वो इसे एक मजबूत टोटल की तरफ ले जा रहा है.

मंगलवार को सोमवार से भी दमदार 'ओ रोमियो'
शाहिद कपूर की फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 34 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था. ये आंकड़ा देखने में थोड़ा छोटा जरूर नजर आता है. लेकिन टी 20 क्रिकेट वर्ल्डकप और भारत-पाकिस्तान के मैच के बावजूद 'ओ रोमियो' का ये कलेक्शन बहुत कमजोर नहीं कहा जा सकता. मगर सोमवार को टिकट पर ऑफर के साथ इस फिल्म ने 5 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था.

अब ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि मंगलवार को 'ओ रोमियो' का कलेक्शन 6 करोड़ के बहुत करीब पहुंचा है. यानी मंगलवार को फिल्म ने सोमवार से भी ज्यादा कलेक्शन किया है. इसके पीछे 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' ऑफर में मिलने वाले सस्ते टिकट का बहुत बड़ा रोल है. इस ऑफर का असर ये हुआ कि मंगलवार को 'ओ रोमियो' की ऑक्युपेंसी सोमवार से बेहतर रही.

Advertisement

मजबूत टोटल की तरफ बढ़ रही फिल्म
मंगलवार के कलेक्शन के बाद, 5 दिन में 'ओ रोमियो' का टोटल नेट कलेक्शन 45 करोड़ से ज्यादा हो गया है. बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता पूरा करते-करते इसका कलेक्शन 52-53 करोड़ के आसपास नजर आएगा. दूसरे वीकेंड में फिल्म को थोड़ा जंप भी मिलेगा और अगले हफ्ते भी इसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है इसलिए थिएटर्स में ये पैर जमे रखेगी. अनुमान लगा सकते हैं कि 'ओ रोमियो' का लाइफटाइम कलेक्शन 85 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है.

रिपोर्ट्स फिल्म का बजट 130 करोड़ बताती हैं. इस लिहाज से 'ओ रोमियो' का ये लाइफटाइम कलेक्शन 'हिट' तो नहीं कहा जा सकता. मगर आजकल ट्रेंड ये है कि मेकर्स ओटीटी और बाकी राइट्स से हुई कमाई जोड़ने के बाद बची रिकवरी से बॉक्स ऑफिस सक्सेस तय करते हैं. ये ट्रेंड देखकर ही कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर 70-80 करोड़ कमाकर भी 'ओ रोमियो' मेकर्स के लिए फायदेमंद ही साबित होगी. बस अब ये देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर ये कितने दिन जनता की जेब से टिकट के पैसे निकलवा सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement