scorecardresearch
 

'मैं वापस आऊंगा' ने किया कमाल! सस्ते टिकट के बिना भी हुई बॉक्स ऑफिस पर ग्रोथ लाया बुधवार

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा के लिए आखिरकार वह गुड न्यूज आ चुकी है, जिसका हर किसी को इंतजार था. बॉक्स ऑफिस पर स्लो शुरुआत करने वाली इस फिल्म के लिए ऑर्गैनिक वर्ड ऑफ माउथ अब वरदान साबित हो रहा है. बुधवार को टिकटों के दाम नॉर्मल होने पर भी फिल्म ने मंगलवार से भी ज्यादा बिजनेस किया है.

Advertisement
X
'मैं वापस आऊंगा' ने बुधवार को दिखाया दम  (Photo: IMDB)
'मैं वापस आऊंगा' ने बुधवार को दिखाया दम (Photo: IMDB)

डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा के लिए आखिरकार वह गुड न्यूज आ रही है, जो आजकल किसी भी फिल्म के लिए बहुत जरूरी होती है. मैं वापस आऊंगा के लिए ऑर्गैनिक वर्ड ऑफ माउथ असर दिखाने लगा है. पॉजिटिव रिव्यूज के बीच इम्तियाज की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से स्लो शुरुआत मिली थी, लेकिन तारीफों ने पहले तीन दिन फिल्म की कमाई लगातार बढ़ाई. लेकिन सोमवार से शुरू हुए कामकाजी दिनों में मैं वापस आऊंगा ने जैसी पकड़ बनाई है, उसने साबित कर दिया है कि जनता इम्तियाज की फिल्म के लिए थिएटर्स तक जाने के मूड में आ गई है.

बुधवार को मैं वापस आऊंगा की तगड़ी पकड़

शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये के ओपनिंग कलेक्शन से शुरू करने वाली मैं वापस आऊंगा को पॉजिटिव रिव्यूज का फायदा शनिवार से मिलना शुरू हुआ था. रविवार उससे भी बेहतर रहा और सोमवार को फिल्म ने शुक्रवार के बराबर कलेक्शन के साथ दम दिखाना जारी रखा.

मंगलवार को मल्टीप्लेक्स थिएटर्स में चलने वाले ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे ऑफर में टिकट सस्ते हुए तो मैं वापस आऊंगा के कलेक्शन में 40% से ज्यादा का जंप आया. लेकिन इस जंप के साथ रिस्क यह था कि जब अगले दिन सस्ते टिकट फिर से नॉर्मल दामों पर लौटेंगे, तब कहीं फिल्म का कलेक्शन न गिर जाए. लेकिन सैकनिल्क का डेटा बताता है कि बुधवार का कलेक्शन मंगलवार से भी ज्यादा हुआ है, वह भी नॉर्मल टिकट रेट्स के साथ. जहां मंगलवार को इम्तियाज की फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा बढ़कर 1.75 करोड़ रुपये हो गया.

Advertisement

नॉर्मल टिकट रेट्स के साथ, डिस्काउंट वाले दिन से ज्यादा कमाई होना इस बात का बड़ा सबूत है कि मैं वापस आऊंगा के लिए तगड़ा वर्ड ऑफ माउथ बन चुका है. भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकग्राउंड पर बनी इस लव स्टोरी में पॉलिटिकल एंगल होने का शक दूर होने लगा है.

दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी का फिल्म में काम खूब सराहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स और तारीफों भरे पोस्ट वायरल होने लगे हैं. यह मैं वापस आऊंगा के लंबे बॉक्स ऑफिस रन की शुभ सूचना है. अब देखना है कि जबरदस्त तारीफें पा रही यह फिल्म धीरे-धीरे और कितनी बढ़ती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement