बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन कृति सेनन लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसी चर्चा है कि कृति लंदन बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं. दोनों को अक्सर साथ में वेकेशन एन्जॉय करते हुए भी स्पॉट किया जाता है. अब कृति ने अपनी शादी पर रिएक्ट किया है.
शादी करेंगी कृति?
कृति को लेकर बज रहता है कि वो जल्द ही बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की दुल्हन बन सकती हैं. ऐसे में कृति ने अब खुद ही अपने मैरिज प्लान्स पर बात की है. Times Now संग बातचीत में कृति से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया कि बहन नूपुर सेनन के बाद वो कब घर बसाने वाली हैं?
शादी के सवाल पर कृति ने कहा- शादी के अलावा भी जिंदगी में बहुत कुछ है. हालांकि, कृति ने ये कंफर्म किया है कि अभी उनका शादी का कोई प्लान नहीं है. कृति बोलीं- शादी के बारे में अभी मुझे नहीं पता. मुझे जब शादी करने की जरूरत महसूस होगी, तब कर लूंगी. मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है.
कौन हैं कृति सेनन के बॉयफ्रेंड?
कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की बात करें तो वो यूके बेस्ड करोड़पति बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर वर्ल्ड वाइड एविएशन एंड टूरिज्म कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. कबीर कई भारतीय क्रिकेटर्स संग क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं. उन्हें अक्सर महेंद्र सिंह धोनी संग चिल करते हुए देखा जाता है. कबीर धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा संग भी नजर आ चुके हैं.
कबीर और कृति लंबे समय से रिश्ते में हैं. दोनों के सीक्रेट वेकेशन के फोटोज-वीडियो भी वायरल रहते हैं. मगर दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है. लेकिन फिर भी फैंस को उनकी शादी का बेकरारी से इंतजार रहता है.