scorecardresearch
 

कंगना रनौत ने फिर कसा अनन्या पांडे पर तंज! वैजयंती माला का वीडियो शेयर कर साधा निशाना

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत 'नेपोटिज्म' और फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स को मिलने वाले विशेष अवसरों को लेकर मुखर रही हैं. अब एक फिर एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए ही अनन्या पर तंज कसा है.

Advertisement
X
कंगना का अनन्या पर निशाना? (Photo: Instagram/@kanganaranaut/@ananyapanday)
कंगना का अनन्या पर निशाना? (Photo: Instagram/@kanganaranaut/@ananyapanday)

बॉलीवुड की 'क्वीन' यानी कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. फिल्म इंडस्ट्री में 'नेपोटिज्म और स्टार किड्स को मिलने वाले खास मौकों पर कंगना हमेशा से खुलकर बोलती आई हैं. हाल ही में उन्होंने एक बार फिर  बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनन्या पांडे पर तीखा तंज कसा है. हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया.

दरअसल, करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी अनन्या पांडे की नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' का एक डांस सीन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भरतनाट्यम करती दिख रही हैं. हालांकि, इस डांस के लिए अनन्या को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच कंगना रनौत ने गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकारा वैजयंती माला का एक पुराना क्लासिकल डांस वीडियो शेयर कर दिया, जिसे सीधे तौर पर अनन्या पांडे के ट्रोल हो रहे डांस से जोड़कर देखा जा रहा है.

वैजयंती माला की तारीफ में कंगना की पोस्ट
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर हिंदी सिनेमा की लेजेंड्री एक्ट्रेस वैजयंती माला का एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर किया. इस वीडियो में वैजयंती माला बेहद खूबसूरती से क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं. कंगना ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक बेहद खास नोट भी लिखा. 

Advertisement

उन्होंने दिग्गज कलाकार के हुनर और उनकी काबिलियत की तारीफ करते हुए लिखा, 'एक हल्की सी याद दिला दूं कि धरती पर रहने वाला हर इंसान सिर्फ इंसान नहीं होता. कुछ लोग दिव्य होते हैं और उनका जन्म सिर्फ इसलिए होता है ताकि आम इंसान उनकी पूजा कर सकें.' कंगना की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स अनन्या पांडे के डांस पर एक  indirect अटैक के रूप में देख रहे हैं.

सिनेमा में भरतनाट्यम लाने वाली वैजयंती माला
भारतीय सिनेमा के इतिहास में वैजयंती माला का नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में शुमार है, जिन्होंने अपनी कला से एक अमिट छाप छोड़ी है. उन्हें हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है. इतना ही नहीं, फिल्मों में भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्य को मुख्यधारा की कहानियों का हिस्सा बनाने का श्रेय भी काफी हद तक उन्हीं को जाता है. उन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भरतनाट्यम को एक नई पहचान दिलाई हैं.

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं अनन्या पांडे
अब बात करते हैं कि आखिर कंगना को अचानक यह पोस्ट करने की जरूरत क्यों पड़ी. दरअसल, इन दिनों अनन्या पांडे अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में उन्होंने भरतनाट्यम डांस किया है, जिसकी एक क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स अनन्या के डांस स्टेप्स और उनके एक्सप्रेशंस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. 

Advertisement

एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'भरतनाट्यम का विकास 200 ईसा पूर्व में हुआ था और साल 2026 में अनन्या पांडे के साथ इसका अंत हो गया.' वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'ये किस तरह का रोबोटिक भरतनाट्यम है? अनन्या यार.'

बिना नाम लिए कंगना का पुराना निशाना
कंगना रनौत और अनन्या पांडे के बीच यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कंगना कई मौकों पर अनन्या पांडे का मजाक उड़ा चुकी हैं, जिसमें 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान अनन्या द्वारा अपनी जीभ से नाक छूने वाले टैलेंट पर कंगना का 'बोलो-बोलो' कहकर म्यूटिक्युलेट करना काफी चर्चा में रहा था. 

चूंकि इस समय अनन्या अपने खराब भरतनाट्यम के लिए ट्रोल हो रही हैं, ऐसे में कंगना द्वारा ठीक इसी वक्त वैजयंती माला जैसी महान शास्त्रीय नृत्यांगना का वीडियो शेयर करना इस बात की तरफ साफ इशारा करता है कि उन्होंने बिना नाम लिए एक बार फिर 'स्टार किड' की काबिलियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement