Hyderabad Burani Raita: रोटी-सब्जी और दाल-चावल के साथ में साइड डिश का अपना एक अलग मजा होता है. चाहे फिर वो अचार, चटनी या फिर रायता ही क्यों ना हो. गर्मी और सर्दी में अलग-अलग साइड डिश खाई जाती है और उमस भरे मौसम में खासतौर पर रायता लोग बड़े चाव से खाते हैं और भारत के हर प्रदेश में अलग-अलग चीजों का रायता बनाया जाता है.
जैसे यूपी-बिहार में सन्नाटा रायता और उत्तराखंड में खीरे का पहाड़ी रायता बहुत मशहूर है. इनकी तरह ही हैदराबाद का बुरानी रायता भी काफी फेमस है और इसे बनाने में भी महज 10 से 15 मिनट का समय लगता है. अगर आप लंच या डिनर में सिंपल दाल-सब्जी का स्वाद बढ़ाना चाहत हैं तो आप बुरानी रायता ट्राई कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी रेसिपी भी बहुत सिंपल है.
लहसुन से बनाएं बुरानी रायता
हैदराबाद की बिरयानी भी दुनियाभर में खूब फेमस है और उसके साथ में बुरानी रायता मिल जाए तो खाने क स्वाद दोगुना हो जाता है. अगर आप भी बिरयानी या सिर्फ दाल-चावल के साथ रायता खाना पसंद करते हैं तो एक बार लहसुन से बनने वाला यह बुरानी रायता जरूर ट्राई करें.
बुरानी रायता के लिए आवश्यक सामग्री
हैदराबादी बुरानी रायता बनाने का तरीका
दही तैयार करें: एक बड़े कटोरे में गाढ़ा दही लें और उसे तब तक फेंटें जब तक वह बिल्कुल चिकना और मलाईदार न हो जाए.
मसाले मिलाएं: फेंटे हुए दही में नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें.
लहसुन का तड़का लगाएं: एक छोटे पैन में तेल या घी गरम करें. इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालें और स्लो गैस पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
रायते में मिलाएं: भुने हुए लहसुन और उसके तेल को दही के मिक्सर में डाल दें और अच्छी तरह मिला लें.
गार्निश करें: रायते को बारीक कटे हरे धनिए और ऊपर से थोड़ी सी लाल मिर्च, जीरा पाउडर छिड़क कर गार्निश करें.
कैसे करें सर्व
बुरानी रायता को सर्व करने से पहले आप चाहे तो कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं, क्योंकि ठंडा होने के बाद इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. आप चाहे तो इसे एकदम ठंडी दही से भी बना सकते हैं और सीधे सर्व कर सकते हैं.