scorecardresearch
 

'भूखे-नंगे लोगों की एक नहीं सुनूंगी...पहले मेरे बराबर सफलता पाओ', कंगना रनौत का आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब

कंगना रनौत ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उनके बेबाक अंदाज पर सवाल उठा रहे हैं या जिनसे उनका विवाद जारी है. एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद का कहना है कि वो किसी का ज्ञान तब सुनेंगी जब कोई उनके बराबर आएगा.

Advertisement
X
फिर भड़क गईं कंगना रनौत (Photo: PTI)
फिर भड़क गईं कंगना रनौत (Photo: PTI)

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत आए दिन किसी विवाद में फंस जाती हैं. उनका बेबाक अंदाज उन्हें किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार बना देता है. अभी उनका तापसी पन्नू संग विवाद चल रहा है. पिछले हफ्ते बाबा रामदेव के साथ उनकी जमकर बहस हुई थी. अब कंगना ने फैसला किया है कि वो उन सभी लोगों को एकसाथ मुंहतोड़ जवाब देंगी, जो उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहा है. 

कंगना ने फिर की तीखी बयानबाजी

कंगना दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं, तभी उन्होंने मीडिया से अपनी आलोचनाओं पर बात की. ANI हिंदी से कंगना ने अपने विवादों पर कहा- देखिए, अब बहुत हुआ. मैं देखती हूं कि आए दिन इस तरह के लोग चाहे वो आशुतोष राणा हो जो कहते हैं कि कुत्ते की तरह भौंकते हैं, सोनू सूद कहते हैं कि मुझे तरीका सीखना चाहिए, राखी सावंत जो मेरे चरित्र पर भद्दी टिप्पणी करती हैं, तापसी पन्नू टाइप लोग हैं जो मेरे माता-पिता को अपमानित करती हैं.

'इन लोगों को मेरा सिर्फ संदेश है कि अगर आप मेरे बराबर एक 1% भी सफलता हासिल नहीं किए हैं तो मैं आपका कोई ज्ञान नहीं सुनूंगी. सब फेल, और बेफिजूल के लोग जब देखो मुझे गालियां देते रहते हैं. पहले आप कंगना रनौत बनकर दिखाए. मैं किसी का कोई ज्ञान-भद्दी टिप्पणी नहीं सुनूंगी. ये भूखे-नंगे लोग मुझपर हावी नहीं हो सकते.'

Advertisement

कंगना ने आगे बाबा रामदेव पर कहा- अगर कोई मुझसे ज्यादा सक्सेसफुल होगा, मैं तब उनकी बात सुनूंगी. जहां तक बाबा रामदेव की बात है उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है. उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है सारा समाज शर्मसार है. उन्होंने सनातन धर्म के जो कपड़े वो पहनते हैं, जैसे वस्त्र वो धारण करते हैं उन्होंने उसे शर्मसार किया है.' अब देखना है कि कंगना रनौत के बयान से सोशल मीडिया पर क्या होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement