scorecardresearch
 

NIT से पढ़ाई, पद पर रहते हुए UPSC की तैयारी, 42वीं रैंक लाकर किया कमाल, अब क्यों चर्चा में अपूर्वा वर्मा

दिल्ली पुलिस में एसीपी की जिम्मेदारी संभालते हुए अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 42वीं रैंक हासिल कर अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ी कामयाबी जोड़ ली है. इसके बाद से वह काफी चर्चा में रही लेकिन हाल में वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनीं हुई हैं.

Advertisement
X
फिर चर्चा में अपूर्वा वर्मा.  (Photo : insta/@acp_apurvaverma)
फिर चर्चा में अपूर्वा वर्मा. (Photo : insta/@acp_apurvaverma)

UPSC की परीक्षा पास करना आसान काम नहीं है. खासकर जब आप किसी पद पर हैं और तैयारी कर रहे हों. दिल्ली पुलिस में सीआर पार्क की असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रहते हुए संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 42वीं रैंक हासिल करने वाली अपूर्वा वर्मा एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनकी कोई सफलता नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पोस्ट है. दरअसल, उन्होंने अपनी शादी की फोटोज शेयर की है. लेकिन जिस फोटो ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी है उनमें कैप्शन भी बेहद खास रहा है. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि Did You See My Groom? इसके बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है. 

2025 में हुई थी शादी 

बता दें कि अपूर्वा की शादी साल 2025 में हुई थी. लेकिन उन्होंने कुछ समय पहले अपनी शादी से जुड़ा वीडियो शेयर किया है जिसके बाद वापस चर्चा में हैं. वीडियो में दूल्हा-दूल्हन के लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपनी तस्वीरों पर लिखा कि You Look Pretty on Your Wedding. वहीं, अपने पति की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि Did You See My Groom? 

कौन हैं अपूर्वा वर्मा? 

बता दें कि अपूर्वा मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले में स्थित नरकटियागंज के सुगौली गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता अजीत कुमार वर्मा बोकारो स्टील प्लांट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. अपूर्वा की शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से पूरी हुई है. वह पढ़ने में काफी अच्छी थी. 

NIT मणिपुर से पढ़ाई 

12वीं पूरी करने के बाद उनका चयन NIT मणिपुर में हुआ, जहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. हालांकि, उनकी नौकरी एल एंड टी कंपनी में लग गई था लेकिन सिविल सेवा में जाने के सपने होने की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी और केवल तैयारी पर फोकस किया. साल 2018 में दिल्ली आई और करोल बाग में किराए का रूम लिया. 

Advertisement

दूसरे प्रयास में बनीं IPS 

रूम लेने के बाद से उन्होंने अपनी तैयारी तेज कर दी. साल 2019 में उन्होंने पहला प्रयास दिया था, जिसमें उनका नाम चयन लिस्ट में नहीं आया था. फिर साल 2020 में दूसरी बार कोशिश की  और उनका नाम चयन लिस्ट में शामिल हो गया. इसके बाद से वह IPS बनीं. उन्हें दानिप्स (DANIPS) कैडर अलॉट हुआ और दिल्ली में एसीपी के रूप में नियुक्त हुईं, लेकिन उनका सपना IAS बनने का था. 

साल 2025 में शादी 

इसके बाद साल 2025 में अपूर्वा ने शादी कर ली. उनके पति भी आईआरटीएस अफसर हैं. पति के दबाव ने उन्हें IAS का फॉर्म भरने पर मजबूर कर दिया र उन्होंने फॉर्म भर दिया और इसे लेकर लगातार मेहनत करती रहीं. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई. संघ लोक सेवा आयोग 2025 की परीक्षा के रिजल्ट में उनका नाम शामिल था. उन्होंने 42वीं रैंक हासिल की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement