scorecardresearch
 

IPL 2026 Final: विराट कोहली की टीम ने दूसरी बार जीता कप, लगाया विनिंग शॉट, खुशी से झूमीं अनुष्का शर्मा

विराट कोहली की टीम बेंगलुरू ने आईपीएल में इतिहास रच दिया. वो दूसरी बार ट्रॉफी जीते, जिससे उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेहद खुश दिखीं. स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का खुशी के मारे झूम उठीं. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर हर किसी ने नोटिस किया.

Advertisement
X
विराट-अनुष्का का विनिंग मोमेंट (Photo: X @hassansutrak2)
विराट-अनुष्का का विनिंग मोमेंट (Photo: X @hassansutrak2)

क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली अब आईपीएल में भी जीत का स्वाद चख चुके हैं. उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस साल IPL की ट्रॉफी जीत गई है. उन्होंने ये कारनामा लगातार दूसरी बार किया है. विराट की जीत से सबसे ज्यादा खुश उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दिखीं. 

दूसरी बार IPL जीती RCB

RCB के विनिंग मोमेंट पर हर कोई झूम रहा था. विराट कोहली ने जीत के लिए छक्का लगाकर अपनी टीम को कप जिताया. उनकी पूरी टीम ग्राउंड पर आकर क्रिकेटर को गले मिलने लगी. मगर कैमरामैन की नजरें अनुष्का शर्मा पर टिकी हुई थीं. वो अपने आसपास मौजूद दोस्तों को गले लगाकर उछलती-कूदती नजर आईं. एक्ट्रेस ने जीत के बाद खूब तालियां भी बजाईं. विराट ने भी अनुष्का की तरफ देखा और फ्लाइंग किस दी. 

फाइनल में विराट ने लगाई फिफ्टी

विराट कोहली के बल्ले ने फाइनल में भी अपना रंग जमाया. उन्होंने छोटे स्कोर का पीछा करते हुए शानदार फिफ्टी स्कोर की. इसपर उनकी पत्नी अनुष्का का रिएक्शन भी वायरल रहा. अनुष्का ने खड़े होकर पति के खेल को सहारा और उन्हें स्टैंड से खड़े-खड़े फ्लाइंग किस दी. इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद भी किया गया. 

Advertisement

विराट कोहली की टीम बेंगलुरू ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. वो टूर्नामेंट की तीसरी टीम बनी, जिसने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीती. मैच के सबसे बड़े प्लेयर विराट कोहली बने, जिनकी बैटिंग की वजह से उनकी टीम जीती. अब विराट अपनी सक्सेस को अनुष्का संग सेलिब्रेट करेंगे. उनका ट्रॉफी के साथ विनिंग मोमेंट पिछले साल की तरह, इस बार भी वायरल होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement