scorecardresearch
 

'आप अंदर से विक्टिम बन गई हैं', बुर्का पहनने वाली महिलाओं को लेकर बोले इम्तियाज अली

फिल्ममेकर इम्तियाज अली उन महिलाओं के नजरिए से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं जो कहती हैं कि वे बुर्के जैसे कपड़ों में 'आरामदायक' महसूस करती हैं. जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा.

Advertisement
X
बुर्के पर बोले इम्तियाज अली (Photo: Instagram/@imtiazaliofficial)
बुर्के पर बोले इम्तियाज अली (Photo: Instagram/@imtiazaliofficial)

फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली उन लोगों के बारे में अच्छी राय नहीं रखते जो बुर्का या पर्दा पहनने में 'कंफर्टेबल' महसूस करते हैं. वे इन दोनों चीजों को समाज के पतन और पिछड़ेपन से जोड़कर देखते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में, फिल्ममेकर ने कहा कि जो लोग इनमें सहज महसूस करते हैं, वे असल में अंदर से 'विक्टिम' (पीड़ित) बन चुके होते हैं.

इम्तियाज, जिनकी बंटवारे पर बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' हाल ही में रिलीज हुई है. इसे लेकर वो काफी चर्चा में है. इसी कड़ी में उन्होंने समदीश भाटिया के पॉडकास्ट पर बातचीत की. इस बातचीत में बंटवारे से लेकर पितृसत्ता तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

बुर्का और पर्दा पर इम्तियाज अली
एक मौके पर फिल्ममेकर ने कहा, 'मुझे यह पसंद नहीं है जब कोई कहता है, 'मैं अपने बुर्के में सहज हूं. मैं पर्दे में सहज हूं.' यह एक गिरा हुआ समाज है; अगर आपको ऐसा लगता है, तो यह ठीक नहीं है. इसका मतलब है कि आप अपने मन में इतने ज्यादा पीड़ित हो चुके हैं - पता नहीं कैसे.'

जब होस्ट ने सहमति जताई लेकिन यह भी कहा कि अलग-अलग समुदायों के अलग-अलग नियम होते हैं और वह किसी को अपनी मर्जी का काम करने से नहीं रोक सकते, तो इम्तियाज ने जवाब दिया, 'रोकने-टोकने वाली बात नहीं है. लेकिन मेरे आस-पास के लोग... मेरी सोच यह नहीं है कि मैं किसी को रोक रहा हूं या किसी के घर जाकर बात कर रहा हूं. लेकिन सहनशीलता और संयम होना चाहिए. देखिए, मेरा हालिया विचार यह है कि संयम रखने वाले लोग कहां चले गए? आजकल हर कोई चरमपंथी (एक्सट्रीम) हो गया है. बातचीत करना मुश्किल हो गया है. मैं आपका दुश्मन नहीं हूं.'

Advertisement

इम्तियाज अली की लेटेस्ट फिल्म
इम्तियाज हाल ही में अपनी चर्चित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की वजह से चर्चा में रहे हैं.  इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी अहम भूमिकाओं में हैं. दो अलग-अलग टाइमलाइन पर आधारित यह रोमांटिक ड्रामा एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपनी मौत के करीब है और उसे लगभग आठ दशक पहले बंटवारे के दौरान खोए हुए प्यार की यादें सता रही हैं. 

हालांकि, आलोचकों की तारीफ के बावजूद फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर तुरंत सफलता नहीं मिली. 'मैं वापस आऊंगा' की शुरुआत टिकट खिड़की पर धीमी रही. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में देश में ₹14 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है.  इसका टोटल वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन ₹26.13 करोड़ तक पहुंचा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement