scorecardresearch
 

77 की उम्र में हेमा मालिनी ने किया 'दुर्गा' डांस, थमी रह गईं देखने वालों की नजरें

उम्र महज एक नंबर ही है, यह बात 77 साल की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने एक बार फिर साबित कर दी है. नवरात्रि के पावन मौके पर जब वो स्टेज पर उतरीं, तो उनके ग्रेस और डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Advertisement
X
हेमा मालिनी की खूबसूरत परफॉर्मेंस देखी? (Photo: Instagram/@dreamgirlhemamalini)
हेमा मालिनी की खूबसूरत परफॉर्मेंस देखी? (Photo: Instagram/@dreamgirlhemamalini)

77 साल की उम्र में भी बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी का ग्रेस और अंदाज ऐसा है कि देखने वालों की नजरें थम जाती हैं. हेमा मालिनी एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं. अब एक बार फिर उन्होंने अपनी क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया है.

हेमा मालिनी ने पेश किया 'दुर्गा' बैले

हेमा मालिनी ने इस बार भी अपनी नवरात्रि की परंपरा को कायम रखा. उन्होंने 11 अक्टूबर को तेलंगाना के 'आगरा डांडिया नवरात्रि उत्सव' में अपने पॉपुलर डांस ड्रामा 'दुर्गा' से समां बांध दिया. अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उनके क्लासिकल डांस ने सभी का दिल जीत लिया. 

हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस को खुश कर दिया है. तस्वीरें पोस्ट करते हुए हेमा ने लिखा- कल शाम तेलंगाना के क्लासिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'अग्रवाल समाज' के 'आगरा डांडिया नवरात्रि उत्सव' में मैंने अपनी प्रस्तुति दी. इस दिन महाराजा अग्रसेन जयंती भी थी. नवरात्रि के पहले ही दिन अपने सबसे पसंदीदा डांस बैले 'दुर्गा' को स्टेज पर पेश करके मुझे बहुत खुशी हुई और मैं बेहद भाग्यशाली महसूस कर रही हूं. 

Advertisement

 

 

हेमा मालिनी ने अपनी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी शेयर किया है. 77 की उम्र में भी हेमा बेहद ग्रेस और खूबसूरती के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस देती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस देख फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

 

 

अपनी परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए हेमा ने कैप्शन में लिखा- नवरात्रि के पहले दिन अपना सबसे पसंदीदा डांस ड्रामा 'दुर्गा' प्रस्तुत करना मेरे लिए बहुत खुशी और आनंद की बात रही है. इस दिन महाराजा अग्रसेन जयंती भी थी. इस पावन अवसर पर आप सभी को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं. 
 

नवरात्रि के इस पावन मौके पर हेमा मालिनी की इस खास परफॉर्मेंस ने त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया है. फैंस भी कमेंट सेक्शन में 'जय माता दी' लिखकर उन्हें नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement