scorecardresearch
 

'गरीबी से आया था, पैसा दिखता था' 7 साल बाद हीरो नंबर 1 गोविंदा का कमबैक, छलका दर्द

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा 7 साल बाद फिल्म 'रूपा' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म से रानी स्वर्णकार का बॉलीवुड डेब्यू होगा. गोविंदा ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी वापसी की घोषणा की. उन्होंने बताया कि कैसे दक्षिण भारतीय फिल्मों ने उनके करियर को नया मोड़ दिया.

Advertisement
X
कमबैक पर बोले गोविंदा (Photo: PTI)
कमबैक पर बोले गोविंदा (Photo: PTI)

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा 7 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. गोविंदा ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है. फिल्म का नाम रूपा है. रूपा से एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. कमबैक को लेकर गोविंदा ने कई सारी बातें शेयर कीं. उन्होंने बॉलीवुड पॉलिटिक्स और सेल्फमेड स्टारडम पर भी बात की. 

कमबैक पर बोले गोविंदा
हीरो नंबर 1 से पूछा गया कि जब आप कोई फिल्म साइन करते हैं, तो क्या देखते हैं. वो कहते हैं कि मैं गरीबी के दौर से आया था. उस वक्त सिर्फ पैसा देखता था.  मेरा घर दिख रहा था. मेरे माता-पिता की खुशियां और घर-परिवार की खुशियों के ऊपर कुछ देखा ही नहीं. 

गोविंदा ने आगे कहा कि कभी किसी बड़े व्यक्ति विशेष ने शायद ही मुझे फिल्म में लिया हो, तो जो मुझे मिला, मैं उसमें कमाल करने में विश्वास रखता हूं. ईमानदारी और अच्छा कर्म जड़ है, बजाए इसके मैं उन विषयों में फंस जाऊं, जो आप मुझसे पूछ रहे हैं. मैं मेरे एक मित्र से कहकर आया था कि मुझे अगले 10 साल सिर्फ दक्षिण के दिखाई देते हैं और इस दक्षिण से जुड़ जाऊं.

Advertisement

गोविंदा ने कहा कि इसके बाद दक्षिण की कई फिल्में आईं. प्रभुदेवा के साथ वाटेंड. फिर प्रभुदेवा के साथ अक्षय कुमार की एक फिल्म आई वो चली. फिर उसके बाद अजय देवगन की सीरीज आई, वो चली. ये सभी दक्षिण फिल्मों की वजह से हीरो-हीरो हो गया है. 

बॉलीवुड में हुई पॉलिटिक्स 
गोविंदा ने कहा कि शायद मेरी किस्मत में यही लिखा था कि मुझे कई बार नजरअंदाज किया गया. लोग कहते रहते थे कि अब वो फिल्मों में नजर नहीं आएंगे. लेकिन मैंने फिर से शुरूआत की. भगवान से प्रर्थना करता हूं कि ये फिल्म वो हासिल करे, जिसकी मैं कल्पना करता हूं. कुछ ऐसा जो लोग सोच भी नहीं सकते और अपना जादू दिखाए. 

फैन्स गोविंदा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं. हीरो नंबर को फिर से पर्दे पर देखना दिलचस्प होने वाला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement