scorecardresearch
 

DON 3 विवाद: रणवीर सिंह के लीगल नोट‍िस का असर? FWICE ने वापस लिया फैसला, फरहान अख्तर का क्या होगा?

हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया था. इसके बाद खबर आई कि एक्टर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है. अब FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी अपने नॉन-कोऑपरेशन निर्देश को वापस ले लिया है.

Advertisement
X
सुर्खियों में हैं रणवीर सिंह (Photo: IMDb)
सुर्खियों में हैं रणवीर सिंह (Photo: IMDb)

रणवीर सिंह, फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में हैं. फरहान अख्तर की पिक्चर से बाहर होने के बाद से उन्हें एक के बाद एक मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है. हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनपर बैन लगा दिया था. इसके बाद खबर आई कि एक्टर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा है. अब FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी अपने नॉन-कोऑपरेशन निर्देश को वापस ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, संगठन ने कहा, 'हम लीगल नोटिस का कानूनी तरीके से जवाब देंगे. हम अभी भी रणवीर सिंह से अपील कर रहे हैं. हम उन्हें आमंत्रित करते हैं कि वे हमारे साथ बैठकर इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाएं और इंडस्ट्री के हितों की रक्षा करें.'

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने फिल्म 'डॉन 3' को छोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, पिक्चर की शूटिंग शुरू होने से 10 दिन पहले एक्टर उससे बाहर हो गए थे. ये दावा किया गया कि रणवीर के 'डॉन 3' छोड़ने से फरहान अख्तर को करोड़ों का नुकसान हुआ. फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये के नुकसान भरपाई की मांग की थी, जिसे एक्टर ने नहीं भरा.

इसके बाद फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत की. इसके चलते FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. पूरी इंडस्ट्री के सामने ऐलान किया गया कि अब रणवीर सिंह के साथ काम नहीं किया जाएगा. FWICE के इसी फैसले का विरोध करते हुए रणवीर सिंह ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था. इसी के बदले FWICE ने अपना फैसला वापस लेते हुए एक्टर से बातचीत की अपील की है.

Advertisement

डॉन 3 का क्या होगा?

फिल्म 'डॉन 3' पिछले कई सालों से अलग-अलग वजहों से टल रही है. रणवीर सिंह से पहले इसे एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी प्रेग्नेंसी के कारण छोड़ दिया था. फिर खबर आई कि विक्रांत मैसी ने भी फरहान की फिल्म से किनारा कर लिया है. विक्रांत को इस पिक्चर के विलेन के रूप में देखा जाने वाला था. फरहान अख्तर ने बीते कुछ सालों में फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी न कर पाने पर भी बात की है. मगर विवाद तब हुआ जब रणवीर सिंह ने इससे अपने कदम पीछे किए. अब आगे क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा.
 

कंगना ने किया रणवीर का सपोर्ट 

इस वि‍वाद पर जब कंगना से पूछा गया तो उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा- ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें. आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, उनके इतने दुश्मन हैं. जब आप जिंदगी में आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की रुकावटें आती हैं. आपको हमेशा सीधा रास्ता नहीं मिलता. मेरे साथ भी बहुत कुछ हुआ है, लेकिन देखिए आज मैं कहां हूं. मेरी गाड़ी भी अच्छी चल ही रही है. कोई फर्क नहीं पड़ता, आखिर में सब ठीक हो जाता है.

Advertisement

CINTAA का सपोर्ट 

इस मामले में CINTAA की वाइस-प्रेजिडेंट और सीनियर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का खुलकर सपोर्ट किया था. बीते दिनों पद्मिनी ने कहा, 'CINTAA को इस बात पर गर्व है कि रणवीर सिंह हमारे सदस्य हैं. जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी, हम उनके साथ और उनके हक के लिए मजबूती से खड़े हैं. मैं इससे ज्यादा इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगी. बस इतना कहूंगी कि हम हर मोड़ पर उनके साथ हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement