2021 में कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी करके अपनी नई जिंदगी का आगाज कर चुके हैं. नए साल में एक बार फिर बॉलीवुड में शहनाइयां बजने के लिए तैयार हैं. बी टाउन के लविंग कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के मार्च के महीने में शादी करने की खबरें जोरों पर हैं.
कोरोना के खतरे के बीच इंटीमेट वेडिंग करेंगे फरहान-शिबानी!
रिपोर्ट् की मानें तो फरहान और शिबानी ने पहले ग्रैंड वेडिंग करने की प्लानिंग की थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब कपल ने इंटीमेट वेडिंग करने का फैसला किया है. नई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कोरोना का कहर अगर कम नहीं हुआ तो फरहान और शिबानी 5 स्टार होटल के बजाए अपने घर पर ही परिवार की मौजूदगी में सादगी से शादी रचा सकते हैं.
क्या पोस्टपोन होगी फरहान-शिबानी की शादी?
बॉलीवुड लाइफ को सूत्रों ने बताया- फरहान और शिबानी एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और वो अब अपने करीबी दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी करना चाहते हैं. दोनों अपनी शादी में ज्यादा शोर-गुल नहीं करना चाहते. इसलिए जितना हो सकता है वो अपनी शादी को इंटीमेट रखने की कोशिश कर रहे हैं.
हालांकि, मुंबई में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखर लॉकडाउन की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि शिबानी और फरहान अपनी शादी को आगे बढ़ाते हैं या फिर घर में रहकर सादगी से ही शादी रचाते हैं.