scorecardresearch
 

एकता कपूर ने अपने इस शो के लिए काजी तौकीर को किया था अप्रोच, जानें आगे क्या हुआ?

फेम गुरूकुल जीतने के बाद काजी तौकीर की सक्सेस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास प्रोजेक्ट्स के भरमार लग गए थे. लेकिन काजी इन सभी ऑफर्स को ठुकरा कर ऐसी फिल्म का हिस्सा बनें, जो कभी रिलीज ही नहीं हुई.

Advertisement
X
काजी तौकीर
काजी तौकीर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • काजी तौकीर को बिग बॉस से मिला था ऑफर
  • एकता कपूर के इस शो को किया था काजी ने रिजेक्ट

फेम गुरूकुल के विनर घोषित कर दिए जाने के बाद काजी तौकीर की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी. दरअसल काजी इस बात से वाकिफ हैं कि वे अपने कई प्रतिभागियों से सिंगिंग में कमतर थे, जिसमें से अरिजीत सिंह भी शामिल थे. लेकिन काजी के एंटरटेनिंग अंदाओं ने उन्हें सबका चहेता बना दिया था. 

रिएलिटी शो के इतिहास में काजी एकमात्र ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने वोटिंग के सारे रेकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए थे. अक्सर अपनी परफॉर्मेंस से डेंजर जोन में रहने वाले काजी की पॉपुलैरिटी के सामने जज के रिमार्क्स फीके पड़ जाते थे. यही वजह है कि बाकियों से सिंगिंग में कमतर होने के बावजूद यह खिताब उन्होंने अपने नाम कर लिया था. Aajtak.in से बातचीत के दौरान काजी ने बताया कि उन्हें एकता कपूर एक फेमस शो का ऑफर दे चुकी हैं. इतना ही नहीं लगातार बिग बॉस के लिए भी वे बुलाए जाते रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

'जब सात-सात बॉडीगार्ड लगाए गए थे मेरे पीछे'

काजी बताते हैं, 'मैं जब रिएलिटी शो से निकला, तो अपनी पॉपुलैरिटी का अहसास हुआ. कई प्रोजेक्ट्स लाइन में आने लगे. मुझे कई ऑफर्स मिलते रहे हैं. लेकिन एक फिल्म की चक्कर में मैंने इन सबको ठुकरा दिया था. अपनी पॉपुलैरिटी पर काजी कहते हैं, उस वक्त शो वालों ने मुझे सात-सात बॉडी गार्ड दिए थे. मैं कहीं भी जाता था, तो भीड़ हो जाती थी. मैं रातोरात स्टार बन गया था. अपनी पॉपुलैरिटी को वाकई मैंने काफी इंजॉय किया.'

Advertisement

एकता कपूर, बिग बॉस तक का ऑफ ठुकरा चुके हैं 

उन ऑफर्स का जिक्र करते हुए काजी बताते हैं, 'मुझे एकता कपूर ने अपने शो कैसा ये प्यार है के लिए अप्रोच किया था. हमारी मीटिंग भी हुई थी. एकता चाहती थीं कि मैं इसमें अंगद (इकबाल खान) का रॉकस्टार रोल प्ले करूं. उस वक्त मेरे प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा था कि मैं  फिल्मों में फोकस करूं और टीवी से बाहर निकलूं. एक फिल्म के कमिटमेंट की वजह से मैंने उस शो को मना कर दिया था. इसके बाद मुझे जब कलर्स चैनल ने अपने पहले बिग बॉ ऑफर किया, था. इतना ही नहीं जो जीता वो सुपरस्टार के शो को होस्ट तक करने का ऑफर मिला था लेकिन मैं सबको मना करता चला गया.'

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement