दिलजीत दोसांझ इस समय चारों तरफ से कॉन्ट्रोवर्सी से घिर चुके हैं. उनकी फिल्म सतलुज पर भारी विवाद जारी है. इसे अचानक बिना सेंसर बोर्ड से पास हुए जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया. इसके 48 घंटों बाद ही इसे वहां से हटाया भी गया. इंडिया में फिल्म पर रोक लगाई गई. सरकार की तरफ से ये बात सामने आई कि इस फिल्म में दिखाए कुछ सीन्स भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
दिलजीत की फिल्म सतलुज जिस-जिसने देखी, वो इसमें दिखाई कहानी से हैरान रह गया. इसके हटाए जाने पर सोशल मीडिया में जबरदस्त चर्चा शुरू हुई. सिंगर-एक्टर भी अपनी फिल्म पर लगी रोक से निराश दिखे. हाल ही में वो इंस्टाग्राम पर लाइव भी आए, जहां उन्होंने अपने फैंस से सतलुज पर लगे बैन पर अपने दिल की बात शेयर की. मगर इससे ज्यादा दिलजीत की एक दूसरी बात पर ऑडियंस का ज्यादा ध्यान गया.
यूएस ग्रीन कार्ड लेंगे दिलजीत?
दरअसल सतलुज पर बढ़ते विवाद को देखते हुए, दिलजीत दोसांझ से एक फैन ने कहा कि वो यूएस ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन भरें, जिससे वो हमेशा के लिए अमेरिका के नागरिक बन जाएंगे. ये कार्ड किसी भी इंसान को अमेरिका में रहने और काम करने की छूट देता है, इसलिए सिंगर के फैन ने उन्हें ऐसा सुझाव दिया.
लेकिन दिलजीत ने अपने फैन के इस सुझाव का जवाब अपने मजाकिया अंदाज में देना पसंद किया. उन्होंने कहा- मैं ना एक कार्ड ले लूंगा और उसे ग्रीन कलर का बना लूंगा. भाई, मैं कुछ नहीं कहने वाला. सब छोड़कर ये न्यूज बन जाएगी. ऐसे काम नहीं चलता है. इस दुनिया में हो रहा ड्रामा कभी खत्म नहीं होगा. लेकिन मेरा ऐसा मानना है कि इस दुनिया में हर किसी इंसान को बिना वीजा के घूमने की इजाजत मिलनी चाहिए. पूरी दुनिया एक बन जानी चाहिए. मैं तो चंगा हूं लेकिन ये सब ऐसे काम नहीं करेगा ना?
दिलजीत वैसे इससे पहले भी यूएस नागरिकता को लेकर हुए सवाल पर रिएक्ट कर चुके थे. एक दूसरे लाइव इंस्टाग्राम सेशन के दौरान उनसे एक फैन ने रिक्वेस्ट की थी कि वो अपनी तरफ से सबके लिए यूएस की नागरिकता दिलाएं. इसपर उन्होंने कहा कि वो एक आर्टिस्ट हैं, वो किसी से भी फेवर की मांग नहीं करते.
अमेरिकी नागरिक हैं दिलजीत?
वैसे दिलजीत को लेकर ये चर्चा भी है कि वो पिछले चार साल से अमेरिकी नागरिक हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट अनुसार, दिलजीत के पास साल 2022 से यूएस नागरिकता है. वो चार साल से यूएस पासपोर्ट पर ट्रैवल कर रहे हैं. उनका आखिरी इंडियन पासपोर्ट साल 2018 में जारी हुआ था. यहां तक कि उनकी पत्नी संदीप कौर भी एक यूएस नागरिक हैं. उनका एक घर भी है जो अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया में स्थित है, जिसे दिलजीत का परमानेंट पता बताया जाता है.