scorecardresearch
 

'PAK में घुसे रणवीर, सोती रही आवाम, शूट की धुरंधर', शख्स का दावा, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

'धुरंधर' फिल्म में पाकिस्तान के शहर ल्यारी को हूबहू असलियत जैसा दिखाया गया. इसे देखकर कई पाकिस्तानियों का सिर चकरा गया था. अब लगता है कि उसका असर उनके दिमाग पर भी हुआ है. ल्यारी के लोग दावा कर रहे हैं कि फिल्म की शूटिंग उन्हीं के शहर में चुपचाप हुई है.

Advertisement
X
'धुरंधर' में ल्यारी देख हैरान पाकिस्तान की जनता (Photo: PTI)
'धुरंधर' में ल्यारी देख हैरान पाकिस्तान की जनता (Photo: PTI)

आदित्य धर ने 'धुरंधर' फिल्म बनाकर पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया है. वहां के लोग फिल्म में दिखाई सच्चाई देखकर हक्के-बक्के रह गए हैं. फिल्म भले ही पाकिस्तान में रिलीज ना हुई हो, मगर इसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल्स में खूब हो रही है. अब पाकिस्तान से एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर सकता है. 

फिल्म 'धुरंधर' में पाकिस्तान के शहर ल्यारी को दिखाया गया है. इसके लिए मेकर्स ने बैंकॉक में पूरी ल्यारी का सेट खड़ा किया था. उन्होंने फिल्म में हूबहू ल्यारी की गलियों और चील चौक को दिखाया, जैसा असलियत में है. ये देखकर कई पाकिस्तानियों के होश उड़ गए थे. ये देखने के बाद अब वो कहते हैं कि फिल्म की शूटिंग ल्यारी में ही हुई है. 

पाकिस्तानी शख्स का बड़ा दावा

एक पाकिस्तानी शख्स का कहना है कि आदित्य धर अपनी पूरी टीम के साथ ल्यारी में सुबह 4 बजे आकर शूटिंग किया करते थे. वीडियो में उनका कहना है, 'वो ल्यारी का मजाक उड़ा रहे हैं, कोई फिल्म थोड़ी बना रहे हैं. ये मजाक ही है बाहर से आकर यहां फिल्म बना रहे हैं. क्यों आकर बना रहे हैं?'

जब आगे शख्स को बताया जाता है कि 'धुरंधर' फिल्म ल्यारी में शूट नहीं हुई है, तो वो जवाब में कहता है, 'नहीं ये तो हो ही नहीं सकता है. नाम तो ल्यारी का आया है ना. ये फिल्म तो ल्यारी में ही शूट हुई है. ये जो लोग हैं, वो सुबह 4 बजे आते थे. तब आवाम सो रही होती है. रणवीर सिंह भी चील चौक पर आया था.'

Advertisement

इंडियन फैंस ने ली पाकिस्तानियों की चुटकी

पाकिस्तानी शख्स आगे धमकी भरे अंदाज में कहता है कि अगर 'धुरंधर' की टीम वहां रात 10 बजे आती, तो वो उन्हें नहीं छोड़ते. जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसे यकीन है कि फिल्म की शूटिंग उनके इलाके में हुई, तो शख्स का कहना है कि उन्हें वीडियो से मालूम हो रहा है. रणवीर सिंह को वहां के बुजुर्ग लोगों ने अपनी आंखों से देखा है.

आदित्य धर ने अपनी फिल्म में असलियत का ल्यारी दिखाकर पाकिस्तानी लोगों की नींद उड़ा दी है. इसका असर इन वीडियोज से साफ दिखाई दे रहा है. पाकिस्तानी शख्स के इन दावों पर इंडियन फैंस भी खूब हंस रहे हैं. वो उनपर तंज कस रहे हैं. लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी पागल हो गए हैं, वो कुछ भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement