scorecardresearch
 

1400 करोड़ पार हुई धुरंधर 2, सक्सेस पर इमोशनल हुए 'मेजर इकबाल', बोले- सपने सच होते हैं

'धुरंधर' में मेजर इकबाल बने एक्टर अर्जुन रामपाल को एक बार फिर लोगों का प्यार मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. इस खास मौके पर अर्जुन ने भी दिल छूने वाला पोस्ट साझा किया है.

Advertisement
X
धुरंधर ने दी अर्जुन को एक और बड़ी हिट (Credit: Instagram/@arjunrampal)
धुरंधर ने दी अर्जुन को एक और बड़ी हिट (Credit: Instagram/@arjunrampal)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस दहाड़ रही है. इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन महज 12 दिनों में 1400 करोड़ पार पहुंच चुका है. आदित्य धर की फिल्म ने कई इंडियन फिल्म्स के कलेक्शन को मात दे दी है. इस बात पर फिल्म में मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल इमोशनल हो गए हैं. 

अर्जुन 'धुरंधर' के मेन खूंखार विलेन थे, जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता. ऑडियंस उनके किरदार से नफरत करने लगी, जो उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शाता है. ऐसे में उन्होंने अपने सभी चाहने वालों का धन्यवाद कहा है. अर्जुन ने अपनी नई पोस्ट से बताया कि वो धुरंधर 2 की सक्सेस से बेहद खुश हैं. 

धुरंधर की सक्सेस पर अर्जुन का खास पोस्ट

इंस्टाग्राम पर अर्जुन रामपाल ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मॉडलिंग जर्नी से लेकर एक्टिंग जर्नी और धुरंधर के कुछ बिहाइंड द सीन्स शेयर कर रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने फिल्म का गाना 'फिर से' लगाया है, जो उनके इमोशन्स को दर्शाता है. अपने पोस्ट के कैप्शन में भी अर्जुन ने दिल छूने वाली बातें लिखी हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

एक्टर ने लिखा, 'बचपन में काउबॉय बनने से लेकर अपनी पहली फिल्म मोक्ष और अब धुरंधर तक... मुझे बहुत आशीर्वाद मिला है. इस पूरी जर्नी में जो भी लोग साथ थे, उन सबके साथ रह पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मेरे प्यारे फैन परिवार को दिल से शुक्रिया, तुम लोग इस सफर में मेरे साथ बने रहे. धुरंधर की इस शानदार टीम को भी बहुत-बहुत धन्यवाद. आदित्य धर और ओजस गौतम, आप लोग मेरे सहारे बने रहे.'

Advertisement

'और सबसे खास, मेरा बब्बर शेर रणवीर सिंह. लोकेश धर, ज्योति देशपांडे, श्वेता, मुकेश छाबड़ा, आर.माधवन, राकेश बेदी, संजय दत्त, ये लिस्ट और भी लंबी होती जा रही है. मैं बहुत खुश हूं, जैसे आसमान पर उड़ रहा हूं. धैर्य, मेहनत और जुनून- इन तीनों को पकड़कर रखो, तो सपने सच जरूर होते हैं. धुरंधर द रिवेंज की पूरी टीम को भी थैंक यू. और सबसे खूबसूरत गाने देने वाले शाश्वत सचदेवा, तुम्हारा म्यूजिक कमाल का है. एक्शन टीम का बहुत-बहुत शुक्रिया. आपके बिना ये सब मुमकिन नहीं था.' 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement