scorecardresearch
 

भूमि पेडनेकर को 43 साल के तलाकशुदा एक्टर पर था क्रश, बोलीं- वो असली ग्रीन फ्लैग

भूमि पेडनेकर ने बताया कि बड़े होते समय उन्हें इमरान खान पर जबरदस्त क्रश था, और अब उनकी कमबैक फ़िल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' में उनके साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर वह बेहद एक्साइटेड हैं.

Advertisement
X
भूमि के क्रश हैं इमरान (Photo: Screengrab)
भूमि के क्रश हैं इमरान (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड में एक लंबे ब्रेक के बाद अब इमरान खान फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' के जरिए धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली हैं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर. इमरान की इस घर-वापसी से जितने एक्साइटेड उनके फैंस हैं, उससे कहीं ज्यादा एक्साइटेड खुद भूमि पेडनेकर हैं. भूमि ने हाल ही में खुलासा किया है कि बढ़ते हुए दिनों में इमरान खान उनका सबसे बड़ा 'क्रश' हुआ करते थे. 

हाल ही में ग्रैजिया इंडिया को दिए इंटरव्यू में भूमि ने कहा, ' बचपन से ही मुझे इमरान पर बहुत क्रश था.अपनी सभी रोम-कॉम फिल्मों में इमरान एक आदर्श और संवेदनशील हीरो यानी 'ग्रीन फ्लैग' की तरह नजर आते थे, और आज के दौर में वैसी लव स्टोरीज बनना लगभग बंद हो गई हैं. भूमि के लिए अपने इसी क्रश के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी सपने के सच होने जैसा है.

जब दो पुराने दोस्तों ने मिलाया हाथ
इमरान खान ने साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. अब करीब 15 साल बाद एक फिर वो लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट के बनने की कहानी भी काफी मजेदार है. फिल्म की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी है और इसका डायरेक्शन इमरान खान के बेहद करीबी दोस्त दानिश असलम ने किया है. दानिश और इमरान की दोस्ती 'ब्रेक के बाद' के सेट पर ही हुई थी और तब से दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं.

Advertisement

न्यूज 18 में छपे इंटरव्यू के मुताबिक इमरान काफी समय से एक फिल्म बनाने का मन बना रहे थे और उनके पास कुछ ऐसे विषय थे जिन पर वह काम करना चाहते थे. चूंकि वह दानिश के काम करने के स्टाइल और उनकी सोच को अच्छे से समझते थे, इसलिए उन्होंने दानिश से बात की.

दस साल की मेहनत का नतीजा है कहानी
जब इमरान ने दानिश से संपर्क किया, तो दानिश भी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हो गए. दानिश के पास पिछले लगभग दस सालों से एक कहानी तैयार थी, जिसे वह अपने दिल में संजोए हुए थे. जब उन्होंने यह कहानी इमरान को सुनाई, तो इमरान को वह पहली बार में ही इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने तुरंत इस पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया. अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है जब बॉलीवुड का यह सबसे चहेता चॉकलेटी बॉय एक बार फिर स्क्रीन पर अपनी रोमांटिक अदाओं से सबका दिल जीतेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement