scorecardresearch
 

दीपिका से सोनम तक, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की Mehndi के हिट डिजाइन, कैसी होगी Katrina Kaif की मेहंदी?

जिस तरह से कटरीना की शादी को लेकर रॉयल तैयारियां हैं, उसे देख यकीन है कि उनकी मेहंदी का डिजाइन भी सबसे हटके होगा. कटरीना की मेहंदी का डिजाइन सामने आए इससे पहले बताते हैं बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेस के मेहंदी के डिजाइन.

Advertisement
X
सोनम कपूर-आनंद आहूजा-दीपिका पादुकोण
सोनम कपूर-आनंद आहूजा-दीपिका पादुकोण
स्टोरी हाइलाइट्स
  • आज कटरीना की मेहंदी का फंक्शन
  • 9 दिसंबर को होगी विक्की संग शादी

बस एक दिन और... फिर आप बॉलीवुड डीवा कटरीना कैफ को दुल्हन के लिबास में देख पाएंगे. कटरीना कैफ को आप उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत गेटअप में देखें इससे पहले थोड़ा रुके, पहले अपनी चहेती एक्ट्रेस के मेहंदी फंक्शन की बात कर लेते हैं. कटरीना की बुधवार को मेहंदी है. उनकी मेहंदी सेरेमनी काफी खास होगी. सोजत से मेहंदी आई है. अब मेहंदी इतनी स्पेशल है तो मेहंदी का डिजाइन भी तो खास होना चाहिए.

जिस तरह से कटरीना की शादी को लेकर रॉयल तैयारियां हैं, उसे देख यकीन है कि उनकी मेहंदी का डिजाइन भी सबसे हटके होगा. कटरीना की महेंदी का डिजाइन सामने आए इससे पहले बताते हैं बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेस के मेहंदी के डिजाइन.

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का मेहंदी डिजाइन उनके वेडिंग की तरह लैविश था. कोहनी तक दीपिका की मेहंदी लगी थी. जिसमें paisleys, कमल, पीकॉक, लेस डिटेलिंग और दूसरे खूबसूरत डिजाइन बने हुए थे. 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में शादी की थी. सब्यसाची के डिजाइनर लहंगे, वेडिंग आउटफिट से मेहंदी डिजाइन तक, सब कुछ यूनीक था. प्रियंका की पर्सनलाइज मेहंदी ज्यादातर ट्रैडिशनल थी. जिसमें मोर, फूल, ऊंट का डिजाइन बना था. दाहिने हाथ में गिटार का डिजाइन बना था. सभी जानते हैं ये गिटार निक जोनस को डेडिकेटेड था. 

Advertisement


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की मेहंदी सिंपल और एलिगेंट थी. इस डिजाइन को बनने में 4 घंटे का समय लगा था. दोनों हाथों का मेहंदी डिजाइन एक जैसा था. मेहंदी डिजाइन में छोटे फूल, paisleys, पत्तियां बनी थीं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सोनम कपूर

सोनम कपूर की मेहंदी में ट्रेडिशनल जाली, paisley फ्लोरल डिजाइन, एलीफेंट, कमल के फूल बने थे. सोनम कपूर की मेहंदी की तस्वीरें वायरल हुई थीं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

 
 
 
 
 

 

Advertisement
Advertisement