
मार्वेल फैंस के लिए 'असेंबल' होने का समय आ चुका है. MCU की मच अवेटेड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का काउंटडाउन शुरू हो गया है. बीते दिन फिल्म का पहला ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने मार्वेल फैंस के बीच सनसनी मचा दी. ट्रेलर में दिखाए गए सीन्स सभी के रौंगटे खड़े कर गए.
एवेंजर्स डूम्सडे इस समय हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है, जिसका इंतजार पिछले एक साल से किया जा रहा है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस एवन्स, टॉम हिडलस्टन, और क्रिस हेम्सवर्थ जैसे एक्टर्स एक साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. जहां कई सारे मार्वेल फैंस फिल्म के ट्रेलर को देखकर कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हो गए. वहीं कुछ ने इसके अंदर बड़ी कमजोरियों को भी नोटिस करना शुरू किया.
रामायण वर्सेज डूम्सडे
एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर में कई लोगों को CGI काफी खराब लगा. उनके मुताबिक इसमें कुछ ऐसे शॉट्स रहे, जिसमें विजुअल्स की क्वालिटी काफी खराब रही. इंडियन फैंस तो डूम्सडे के ट्रेलर की रणबीर वाली रामायण से तुलना करने लगे. उन्हें अब लग रहा है कि रामायण के विजुअल्स, डूम्सडे से तो बेहतर ही हैं.
मार्वेल की पिक्चरों को लेकर ऐसा बहुत कम ही हुआ है कि उसके वीएफएक्स की आलोचना हुई हो. मगर इंडियन मूवीज के साथ ये हमेशा से होता आया है. यहां तक कि जब रामायण का पहला टीजर आया था, तब सोशल मीडिया आलोचनाओं से भर चुका था. सबने सवाल उठाने शुरू किए कि आखिर फिल्म में लगाए गए 4000 करोड़ रुपये आखिर कहां गए. मगर डूम्सडे वो पहली फिल्म है, जिसके विजुअल्स की अब जाकर आलोचना हो रही है.
ट्रोल हुआ डूम्सडे का ट्रेलर
एक यूजर ने X पर ट्रेलर को देखने के बाद लिखा- VFX एक्सपर्ट्स, अब आप लोग कहां हो? यही तो आपका समय है. जो लोग रामायण के VFX और विजुअल्स में छोटी-छोटी कमियां निकाल रहे थे और उन्हें AI से बना हुआ बता रहे थे, वो अब एवेंजर्स डूम्सडे के ट्रेलर पर पूरी तरह खामोश हैं. इंडियन फिल्मों में जरा सी कमी दिखते ही उन्हें खराब बताना और हर छोटी बात पर सवाल उठाना चिंता की बात है.
'वहीं, हॉलीवुड फिल्मों में AI जैसे दिखने वाले कई शॉट्स को लोग आसानी से नजरअंदाज कर देते हैं. मैंने डूम्सडे ट्रेलर पर AI जैसे विजुअल्स को लेकर कई लोगों की आलोचना देखी, लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनमें से ज्यादातर इंडियन्स नहीं थे. हमारे यहां के कई कथित तौर पर VFX एक्सपर्ट्स शायद तभी फिर से एक्टिव होंगे, जब रामायण का नया फुटेज या एसेट सामने आएगा. ये दोहरा रवैया वाकई समझ से परे है.'


एक और यूजर ने रामायण के छोटे से टीजर को डूम्सडे के ट्रेलर से बेहतर बताया है. ये आलोचनाएं दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे रेडिट पर भी देखी जा रही है. बता दें कि फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 400 मिलियन डॉलर्स यानी 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. हालांकि ये कंफर्म फिगर नहीं है.