scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

पब्लिसिटी के लिए रचा तलाक का ढोंग, पति पर लगाए झूठे आरोप? आकांक्षा चमोला ने 10 साल बाद शादी तोड़ने की बताई वजह

आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 1/11

टीवी कपल आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना लगातार अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप' में गौरव संग तलाक लेने का ऐलान करके हर किसी के होश उड़ा दिए थे. 

आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 2/11

शो में आकांक्षा ने गौरव को लेकर कई भद्दी बातें कही थीं, जिसके बाद आकांक्षा को काफी ट्रोल भी किया गया. 

आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 3/11

वहीं, गौरव के बारे में शो में गलत-गलत बातें बोलने पर ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखकर आकांक्षा को खरी-खोटी सुनाई थी. 

Advertisement
आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 4/11

ओरी ने आकांक्षा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अपने फेम और व्यूज के लिए गौरव की इमेज को खराब कर रही हैं. ओरी ने आकांक्षा को रियल लाइफ सांप तक कह दिया. 

आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 5/11

अब आकांक्षा ने अपनी ट्रोलिंग और आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. HT संग बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि वो पीआर के लिए कभी भी ये सब नहीं करेंगी. 

आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 6/11

आकांक्षा बोलीं- मैं जिस शो का हिस्सा थी, उसका मकसद खुद को एक्सप्रेस करना और उन सीक्रेट्स पर बात करना था, जिन्हें आप लंबे समय से अपने अंदर दबाए बैठे थे. मैंने ठीक वही किया.
 

आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 7/11

आकांक्षा ने ये भी कहा कि उन्होंने शो में किसी को लेकर कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं बनाई. वो सिर्फ खुद के प्रति ईमानदार रहना चाहती हैं. 

आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 8/11

आकांक्षा ने बताया कि मामले में कानूनी पहलू भी शामिल थे, जिनका वो कई बार जिक्र कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि वो अब खुद को और सही साबित नहीं करना चाहतीं, क्योंकि जिंदगी में हर चीज को हर किसी के सामने लगातार सही ठहराने की जरूरत नहीं होती. 
 

आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 9/11

आकांक्षा बोलीं- मैं लंबे समय से लोगों की टिप्पणियों का सामना कर रही हूं. शादी के दौरान भी मैंने यह सब झेला और अब अलग होने के ऐलान के बाद भी झेल रही हूं. 

Advertisement
आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 10/11

'सच तो यह है कि कुछ चीजें सिर्फ वही समझ सकते हैं, जो खुद उस हालात से गुजर रहे होते हैं. मुझे जो बोलना था, मैं बोल चुकी हूं. अब मैं बार-बार सफाई नहीं देना चाहती. मुझे शांति चाहिए.'

आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
  • 11/11

बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी रचाई थी. दोनों के रिश्ते को लगभग 10 साल हो गए हैं. मगर अब सालों बाद आकांक्षा पति गौरव से तलाक ले रही हैं. दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं. 

(All Photo: Instagram @akankshagkhanna)

Advertisement
Advertisement