scorecardresearch
 

तीसरी शादी के बाद पहली बार दिखे आमिर खान, पत्नी गौरी नहीं आईं साथ, VIDEO

आमिर खान ने गैरी स्प्रैट से शादी कर ली है, और उनका वेडिंग सेलिब्रेशन खत्म होने को है. ऐसे में आमिर अपने घर से बाहर निकलकर मीडिया को धन्यवाद कहते दिखे. साथ ही वो राज ठाकरे को गाड़ी तक छोड़ने भी पहुंचे, जिसमें उनके साथ डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी थे.

Advertisement
X
शादी के बाद दिखे आमिर (Photo: ITG) (Photo: Yogen Shah)
शादी के बाद दिखे आमिर (Photo: ITG) (Photo: Yogen Shah)

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग 5 जुलाई को शादी रचा ली है. उनकी वेडिंग सेरेमनी उन्हीं के पाली हिल स्थित घर में हुई. ये मौके पर आमिर ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को इनवाइट किया था. कई सारे लोगों ने आमिर और गौरी को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दिया. 

एक हुए आमिर-गौरी

आमिर और गौरी की शादी में उनका पूरा परिवार शामिल था. सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं. आमिर और गौरी पति-पत्नी बनने के बाद काफी खुश दिखे. उनकी फैमिली भी इमोशनल होती नजर आई. आमिर के बेटे आजाद और गौरी के बेटे क्विन इस शादी में गवाह बने. शादी पूरी हो जाने के बाद, गौरी स्प्रैट बेहद खुश दिखीं. उनकी एक्साइटमेंट वाली तस्वीर भी इंस्ट्राग्राम पर सामने आई.

शादी के फंक्शन पूरे होने के बाद आमिर खान भी पहली बार मीडिया के सामने आए. जब वो अपने मेहमानों को बाहर छोड़ने के लिए आए, तब सुपरस्टार ने पैप्स का धन्यवाद किया जो उनकी शादी में शामिल हुए. उन्होंने हाथ जोड़ते हुए मीडिया का अभिवादन किया, इस दौरान आमिर के चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कान थी. 

Advertisement

आमिर खान अपनी शादी पर राज ठाकरे और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी संग हंसते-खिलखिलाते भी स्पॉट किए गए. इसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए. आमिर, राज ठाकरे और राजकुमार हिरानी किसी बात को लेकर ठहाके लगाते दिखे. 

बता दें कि गौरी स्प्रैट आमिर खान की तीसरी पत्नी हैं. इससे पहले सुपरस्टार की दो पत्नियां- रीना दत्ता और किरण राव थीं. रीना दत्ता से आमिर की शादी 1986 में हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे आयरा और जुनैद हुए. एक्टर की पहली शादी साल 2002 में टूट गई, जिसके बाद उन्होंने किरण राव से 2005 में शादी रचाई. आमिर और किरण ने एक बेटे आजाद को जन्म दिया, लेकिन फिर उनकी भी शादी 2021 में टूट गई. हालांकि आमिर ने तलाक के बावजूद अपनी दोनों एक्स वाइफ संग अच्छे रिश्ते बनाए हुए हैं. वो उनके साथ हर पार्टी या इवेंट में नजर आते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement