scorecardresearch
 

'आदित्य धर ने एक्टर्स लिए, पार्टी करने वाले इंस्टाग्रामर्स नहीं', 'धुरंधर 2' से इंप्रेस अमीषा

धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही हर किसी से वाहवाही लूटनी शुरू कर दी है. कई सितारे फिल्म की सराहना कर चुके हैं. अब अमीषा पटेल ने भी आदित्य धर की कास्टिंग पैटर्न की तारीफ की है. उन्होंने फिल्म को आंखें खोलने वाला बताया.

Advertisement
X
अमीषा पटेल हुईं धुरंधर की मुरीद (Photo: Social Media)
अमीषा पटेल हुईं धुरंधर की मुरीद (Photo: Social Media)

बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जो दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती हैं. आदित्य धर की धुरंधर 2 ने भी कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. हर तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है. कमाई के मामले में फिल्म इतिहास रच रही है. फैंस के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. अब अमीषा पटेल ने भी आदित्य धर की तारीफों के पुल बांधे हैं. 

धुरंधर -2 से इंप्रेस अमीषा

अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर आदित्य धर और धुरंधर-2 की तारीफ में पोस्ट शेयर करते हुए बॉलीवुड पर निशाना साधा है. एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के कास्टिंग पैटर्न पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने फिल्ममेकर्स से प्रोजेक्ट्स नहीं, बल्कि फिल्में बनाने की गुजारिश की है. अमीषा की पोस्ट खूब वायरल हो रही है. 

अमीषा ने लिखा- इंडस्ट्री जिस तरह धुरंधर की तारीफ कर रही है, वो वाकई अद्भुत है. यह ब्रांड सभी तारीफों का हकदार है. इंडस्ट्री को यह समझने की जरूरत है कि आदित्य धर ने फिल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं. उन्होंने एक्टर्स को कास्ट किया है, न कि उन इंस्टाग्रामर्स को जो पार्टियों में ट्रेंड करते हैं. प्रोजेक्ट बनाना बंद करो और फिल्में बनाना शुरू करो. अमीषा ने फिल्म को आई ओपनर भी बताया. 

 

अमीषा पटेल ने जिस तरह बेबाकी से इंडस्ट्री पर निशाना साधा है, उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और उनकी बात से सहमति जता रहे हैं. अमीषा से पहले आलिया भट्ट, रजनीकांत, कंगना रनौत, अल्लू अर्जुन जैसे सितारे भी आदित्य धर के विजन की तारीफ कर चुके हैं. 

Advertisement

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज, में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन भी अहम रोल में दिखे हैं. हर एक स्टार की एक्टिंग फैंस का दिल जीत रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बकरार है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement