scorecardresearch
 

Alpha Trailer: आल‍िया करती रहीं स्टंट, ऋत‍िक रोशन की आंखें देखकर क्रेजी हुए फैन्स

'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. आलिया भट्ट का एक्शन अवतार, शरवरी वाघ का दम और बॉबी देओल की खौफनाक मौजूदगी ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

Advertisement
X
अल्फा का ट्रेलर रिलीज (Photo: Screengrab)
अल्फा का ट्रेलर रिलीज (Photo: Screengrab)

आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया! आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी धूम मच गई है. ट्रेलर ने अमेज करने के साथ-साथ कई सरप्राइजिंग फैक्टर भी ऐड कर दिए हैं. यश राज ने अपनी स्पाई यूनिवर्स की इस इंस्टॉलमेंट से फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

ट्रेलर ने उड़ाए होश!

ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस, थ्रिल और दमदार डायलॉग्स का ऐसा तड़का देखने को मिला है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. सबसे ज्यादा चर्चा आलिया भट्ट के जबरदस्त एक्शन अवतार की हो रही है. स्क्रीन पर उनका कॉन्फिडेंस, एटीट्यूड और पावरफुल प्रेजेंस साफ बता रही है कि इस बार वो सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि दुश्मनों की छुट्टी करने आई हैं.

वहीं बॉबी देओल एक बार फिर अपने खतरनाक और रहस्यमयी किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे हैं. ट्रेलर में उनकी मौजूदगी भले ही कम हो, लेकिन हर फ्रेम में उनका खौफ साफ महसूस होता है. बॉबी इस फिल्म में भी बड़ा धमाका करने वाले हैं. ट्रेलर से भी साफ है कि वो निगेटिव किरदार निभाते दिखेंगे.

शरवरी वाघ भी ट्रेलर में पूरी तरह छाई हुई नजर आ रही हैं. आलिया के साथ एक्शन सीक्वेंस से लेकर इंटेंस एक्सप्रेशन तक, उन्होंने साबित कर दिया है कि वो फिल्म की मजबूत कड़ी बनने वाली हैं. उनके दिखने का इंतजार करना बेकार नहीं गया है. 

Advertisement

स्पाई कबीर की सीक्रेट एंट्री! 

फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज ऋतिक रोशन होने वाले हैं, जिन्हें भांपने के लिए उनकी आंखें ही काफी हैं. वो आलिया और शरवरी की जान की रक्षा करते दिखेंगे. ट्रेलर ने इसका हिंट दे दिया है. ट्रेलर की बड़ी खासियतों में से एक इसका हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार विजुअल्स और रहस्य से भरी कहानी भी है. हर सीन के साथ सस्पेंस बढ़ता जाता है और आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है.

यहां देखें ट्रेलर...

फिल्म के ट्रेलर को देखकर साफ है कि मेकर्स ने इसे बड़े स्तर पर तैयार किया है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे अब तक के सबसे दमदार ट्रेलर्स में से एक बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा खेल कर सकती है।.

अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस इसे देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement