scorecardresearch
 

आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' कॉन्सटेबल दिव्या विनकर का अचानक निधन, 40 की उम्र में ली आखिरी सांस, सदमे में दोस्त

आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आईं एक्ट्रेस दिव्या विनकर का अचानक निधन हो गया. RJ रोहिणी रामनाथन ने भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। जानिए पूरी खबर.

Advertisement
X
आलिया भट्ट की फिल्म में नजर आईं दिव्या विनकर अब नहीं रहीं (Photo: Screengrabs)
आलिया भट्ट की फिल्म में नजर आईं दिव्या विनकर अब नहीं रहीं (Photo: Screengrabs)

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' में नजर आईं एक्ट्रेस दिव्या विनकर का अचानक निधन हो गया है. उनके जाने की खबर से दोस्त, सहकर्मी और उन्हें जानने वाले लोग सदमे में हैं. दिव्या के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और रेडियो जॉकी रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके दी. उन्होंने बताया कि दिव्या का जाना अचानक और अप्रत्याशित था. साथ ही उन्होंने इस मुश्किल वक्त में परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की.

अचानक आई मौत की खबर, दोस्त ने भावुक पोस्ट से दी जानकारी

रोहिणी रामनाथन ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर दिव्या विनकर के निधन की खबर साझा की. उन्होंने अपने पोस्ट में गहरा दुख जताते हुए बताया कि दिव्या अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गईं. इस खबर ने उनके करीबियों को झकझोर दिया है.

रोहिणी ने दिव्या को याद करते हुए लिखा कि वह उनके लिए व्यक्तिगत और पेशेवर, दोनों ही स्तरों पर बेहद अहम थीं. उनकी काम के प्रति लगन, दयालु स्वभाव और अपने काम की गहरी समझ उन्हें सबसे अलग बनाती थी.

रोहिणी ने दिव्या को प्यार से 'DV' कहकर याद किया और लिखा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. उन्होंने परिवार और दिव्या से जुड़े लोगों से इस मुश्किल घड़ी में संवेदनशीलता बरतने की अपील की.

Advertisement

आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' में निभाया था महिला कांस्टेबल का किरदार

दिव्या विनकर को साल 2022 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स फिल्म 'डार्लिंग्स' में देखा गया था. आलिया भट्ट और शेफाली शाह स्टारर इस फिल्म में दिव्या ने महिला कांस्टेबल का किरदार निभाया था. फिल्म में विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

जसमीत के. रीन के निर्देशन में बनी 'डार्लिंग्स' को दर्शकों के बीच काफी चर्चा मिली थी. इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने बतौर निर्माता भी अपनी पहचान बनाई. दिव्या के स्क्रीन क्रेडिट में विद्या बालन और शेफाली शाह की साल 2022 में आई फिल्म 'जलसा' का नाम भी शामिल है. भले ही उन्होंने बड़े पर्दे पर सीमित भूमिकाएं निभाईं, लेकिन मनोरंजन की दुनिया में उनका अपना सफर था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohini Ramnathan (@rotalks)

एक्टिंग से पहले डिजिटल मार्केटिंग में किया काम

दिव्या विनकर सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं थीं, बल्कि वह डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, फ्रीलांस कंटेंट राइटर और कवयित्री भी थीं. उनकी उम्र 40 के आसपास बताई जा रही है. अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने करीब एक दशक तक डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम किया था. साल 2018 में उन्होंने मुख्यधारा की परफॉर्मिंग आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने अभिनय के साथ-साथ लेखन और कंटेंट क्रिएशन में भी अपनी पहचान बनाई.

Advertisement

उनकी दोस्त रोहिणी रामनाथन ने उन्हें एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया, जिनकी दयालुता, काम के प्रति ईमानदारी और लोगों से जुड़ने की खूबी हमेशा याद रखी जाएगी.

कैसे हुई दिव्या विनकर की मौत?

दिव्या विनकर के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों के मन में कई सवाल हैं. हालांकि, फिलहाल उनकी मौत की वजह और इससे जुड़ी अन्य जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. रोहिणी रामनाथन ने अपने पोस्ट में मौत को अचानक और अप्रत्याशित बताया है.

उन्होंने परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की है. दिव्या के जाने से उनके दोस्तों और कलीग्स को गहरा दुख पहुंचा है. उनकी यादें, उनका काम और लोगों के प्रति उनका अपनापन उन सभी के दिलों में बना रहेगा, जिनकी जिंदगी को उन्होंने अपने प्यार और व्यवहार से छुआ था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement