अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म को देश में तो प्यार मिला ही है साथ ही विदेशों में भी यह ठीकठाक कमाई कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को शेयर किया है.
विदेशों में मार्च के बाद रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म है लक्ष्मी
तरण ने एक ट्वीट में बताया है कि मार्च 2020 से अभी तक अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉलीवुड की पहली बड़ी फिल्म है जो वर्ल्डवाइड सिनेमा में रिलीज हुई है. इस फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, फिजी और न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है.
- OVERSEAS BO... - the first biggie to have a *day-and-date theatrical release* since mid-March 2020 - opened in , and on Monday [9 Nov 2020]... Day-wise data in these three markets follows...
— taran adarsh (@taran_adarsh)
इसके आगे तरण ने हर देश के हिसाब से फिल्म लक्ष्मी के अभी तक के कलेक्शन को बताया है. लक्ष्मी, 9 नवम्बर को ऑस्ट्रेलिया, फिजी और न्यूजीलैंड में रिलीज हुई थी. ऑस्ट्रेलिया में फिल्म लक्ष्मी ने चार दिनों में 40.09 लाख रुपये की कमाई की.
- ...
— taran adarsh (@taran_adarsh)
Mon A$ 28,498
Tue A$ 22,128
Wed A$ 13,572
Thu A$ 11,958
Total: A$ 76,156 [₹ 41.09 lakhs] / 51 locations
वहीं फिजी में 10.34 लाख और न्यूजीलैंड में 28.38 लाख की कमाई की है. यह किसी भी फिल्म के लिए कोरोना के इस समय में बुरा कलेक्शन नहीं है. सिनेमाघरों की उपलब्धता को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म लक्ष्मी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
- ...
— taran adarsh (@taran_adarsh)
Mon NZ$ 22,486
Tue NZ$ 16,792
Wed NZ$ 9,878
Thu NZ$ 6,554
Total: NZ$ 55,710 [₹ 28.38 lakhs] / 19 locations
- ...
— taran adarsh (@taran_adarsh)
Mon FJ$ 12,171
Tue FJ$ 7,590
Wed FJ$ 6,752
Thu FJ$ 2,620
Total: FJ$ 29,133 [₹ 10.34 lakhs] / 6 locations
बता दें कि भारत में अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी 9 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स का जरूर मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन अक्षय की परफॉर्मेंस को सभी ने पसंद किया है. दिवाली के मौके पर बड़ा धमाका करने के लिए रिलीज की गई लक्ष्मी ने अपना काम कर दिया है. फिल्म ने व्यूअरशिप के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म को ओटीटी पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है.
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की लक्ष्मी अब सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से भी आगे निकल गई है. ऐसा कहा गया था कि शायद दिल बेचारा का रिकॉर्ड बहुत लंबे समय तक नहीं टूटेगा, लेकिन कुछ ही महीनों में खिलाड़ी कुमार ने कमाल कर दिखाया है. फिल्म ने व्यूरअशिप के मामले में नया इतिहास रच दिया है.