Shah Rukh Khan on Beshrang Rang Song: शाहरुख खान के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. पठान की रिलीज से पहले ही फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर जमकर विवाद भी हुआ. अब शाहरुख खान ने अपनी फिल्म के इस गाने को लेकर चुप्पी तोड़ी है और दीपिका पादुकोण के लिए खास बात कही है.
बेशर्म रंग पर क्या बोले शाहरुख?
यश राज फिल्म्स ने शाहरुख खान के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शाहरुख ने पठान फिल्म और अपने को-स्टार्स दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के बारे में खास बातें शेयर की हैं. शाहरुख ने कहा कि सिर्फ दीपिका पादुकोण जैसा कोई स्टार ही बेशर्म रंग गाने को इतने शानदार तरीके से कर सकता है.
शाहरुख खान कहते हैं- बेशर्म रंग जैसे गाने को करने के लिए आपको दीपिका के कद का कोई चाहिए होता है. इसके साथ एक्शन करना, जहां वो लड़के को अपने ऊपर खींचती हैं और उसे पीटती हैं. वो एक्शन करने के लिए भी काफी टफ हैं. वो एक्शन सीन्स में मुझसे ज्यादा टफ लगी हैं. इस तरह का कॉम्बिनेशन केवल दीपिका जैसे स्टार्स में ही देखने को मिल सकता है.
पूरा होने जा रहा शाहरुख का सपना
शाहरुख खान ने आगे कहा- मैं 32 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो बनने के लिए आया था, लेकिन चूंक गया और उन्होंने मुझे एक रोमांटिक हीरो बना दिया. मैं सिर्फ एक्शन हीरो बनना चाहता था. मेरा मतलब है कि मुझे डीडीएलजे बेहद पसंद है. मुझे राहुल और राज वो सभी स्वीट लड़के अच्छे लगते हैं. लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि मैं एक एक्शन हीरो होता... तो मेरे लिए यह मेरे सपने के सच होने जैसा है. शाहरुख खान ने जॉन अब्राहम के काम की भी काफी तारीफ की.
King Khan’s 32-year-old dream comes true as he turns an action hero in Pathaan! Watch all the revelations of as he gears up for the release of his first out and out action film
— Yash Raj Films (@yrf)
You can’t miss this one!
एक्शन मोड में दिखेंगे किंग खान
लेकिन पठान फिल्म में शाहरुख का सपना पूरा होने जा रहा है, क्योंकि इस फिल्म में किंग खान फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं. शाहरुख ने पठान में दमदार एक्शन किया है. उन्होंने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है.
वहीं, बेशर्म रंग गाने की बात करें तो जैसे ही पठान का ये गाना रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया. गाने में दीपिका की केसरी रंग की बिकिनी पर कई धार्मिक संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई. उनका कहना था कि बेशर्म रंग नाम के गाने में केसरी रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका ने भगवा रंग का अपमान किया है.
शाहरुख की फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड भी चलाया जा रहा है. लेकिन विवाद के बाद फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं. ट्रेलर से भगवा बिकिनी को हटा दिया है. फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख का देश के प्रति प्रेम देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. अब हर किसी को 25 जनवरी का इंतजार है, जब शाहरुख की पठान सिनेमाघरों में दस्तक देगी. तो आप जा रहे हैं ना पठान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए?