scorecardresearch
 

8 साल पहले जिस सुपरस्टार संग दी डिजास्टर, अब उसी के साथ कमबैक को तैयार प्रीति जिंटा

सोशल मीडिया पर इन दिनों जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो सनी देओल की बंटवारा 1947 है. ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म के साथ प्रीति जिंटा बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं.

Advertisement
X
कमबैक को तैयार  प्रीति जिंटा (Photo: X/@AKPPL_Official)
कमबैक को तैयार प्रीति जिंटा (Photo: X/@AKPPL_Official)

बॉलीवुड की 'डिंपल क्वीन' प्रीति जिंटा एक लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर 'बंटवारा 1947' के साथ धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आईं प्रीति के लिए वो अनुभव कुछ खास नहीं रहा था. कई तरह की अड़चनों और देरी के बाद रिलीज हुई वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. इस बड़े झटके के बाद प्रीति ने जैसे फिल्म इंडस्ट्री से एक लंबा ब्रेक ले लिया था.

बीते सालों में वो केवल आईपीएल (IPL) मैचों के दौरान अपनी टीम को चीयर करती हुई और स्टेडियम में चौके-छक्कों पर मुस्कुराती हुई ही नजर आती थीं. लेकिन अब, जब हिंदी सिनेमा में 90 के दशक के कई दिग्गज कलाकार अपनी दूसरी पारी में सफल कमबैक कर रहे हैं, तो प्रीति जिंटा ने भी मैदान में उतरने का मन बना लिया है. वे जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म 'बंटवारा 1947' में लीड रोल निभाती दिखेंगी, जिसका पहला लुक और टीजर सामने आते ही फैंस के बीच खलबली मच गई है.

क्यों इंडस्ट्री से बनाई दूरी?
करीब 8 साल पहले 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में दर्शकों को प्रीति जिंटा का एक बिल्कुल अलग और देसी अंदाज देखने को मिला था. फिल्म में वो साड़ी पहने एक 'भाभीजी' के अवतार में नजर आई थीं. हालांकि, फिल्म के प्रोडक्शन के दौरान आई तमाम दिक्कतों और लगातार हुई देरी का असर इसके बिजनेस पर पड़ा और यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई. इस असफलता का प्रीति पर ऐसा असर हुआ कि उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली. हालत यह थी कि वे पिछले कई सालों में किसी फिल्म में छोटे-मोटे कैमियो रोल में भी दिखाई नहीं दीं और उनका पूरा वक्त सिर्फ आईपीएल और परिवार के इर्द-गिर्द ही सिमट कर रह गया.

Advertisement

सनी देओल के साथ करेंगी कमबैक
एक तरफ जहां सनी देओल ने 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त वापसी दर्ज करा ली है, वहीं अब बारी उनकी पुरानी को-स्टार प्रीति जिंटा की है. प्रीति अब 'बंटवारा 1947' के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. यह एक बेहद इमोशनल 'पैट्रिऑटिक' फिल्म होने वाली है. फिल्म की स्टारकास्ट बेहद तगड़ी है और सोशल मीडिया पर अभी से इसका जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. टीजर में प्रीति का लुक देखने के बाद लोगों मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के इतिहास में प्रीति जिंटा का नाम एक बार फिर सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा सकती है.

झोली में हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
प्रीति जिंटा के फैंस के लिए आने वाला वक्त काफी रोमांचक होने वाला है. सनी देओल और प्रीति की यह मच-अवेटेड फिल्म इसी साल 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. खास बात यह है कि प्रीति का कमबैक सिर्फ इसी एक फिल्म तक सीमित नहीं है. अंदरखाने से खबर आ रही है कि वो इस साल के अंत तक यशराज फिल्म्स (YRF) के एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर सकती हैं, जो कि एक रोमांटिक क्राइम ड्रामा फिल्म होगी.

Advertisement

इसके अलावा, अगर ऋतिक रोशन की 'कृष 4' को लेकर काम आगे बढ़ता है, तो प्रीति उसका भी हिस्सा हो सकती हैं. वहीं, गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' के सीजन 2 के लिए प्रीति जिंटा को कास्ट करने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहे हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement