scorecardresearch
 

पैतृक गांव में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खरीदी जमीन, खर्च किए 10 करोड़, सामने आई तस्वीर

बॉलीवुड के फेमस और दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपने पैतृक गांव पहुंचे हुए हैं. अपने गांव पहुंचकर एक्टर ने न केवल पुराने दोस्तों से मुलाकात की , बल्कि एक बड़ा काम भी किया.

Advertisement
X
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खरीदी जमीन (Photo: ITG)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खरीदी जमीन (Photo: ITG)

बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी के लिए फेमस नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपने घर यानी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नजर आए हैं. नवाजुद्दीन के यहां आने की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों और बचपन के दोस्तों की भीड़ जुट गई. इस बार एक्टर ने बुढ़ाना में 56 बीघा जमीन का मालिकाना हक हासिल किया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है.

जानकारी के मुताबिक इस जमीन की कीमत तकरीबन 10 करोड रुपए हैं और जिसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ समय पहले खरीद लिया था लेकिन टाइम ना मिलने के कारण इसकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी. अब जब समय मिलने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने गांव पहुंचे तो उन्होंने लगे हाथों अपनी इस कृषि भूमि की रजिस्ट्री भी करवा ली है. 

नवाज को देखने गांव में लगी भीड़
अपने गांव और घर के प्रति नवाजुद्दीन का लगाव किसी से छिपा नहीं है. तहसील में मौजूद अपने पुराने दोस्तों और फैंस को देखकर वे काफी खुश नजर आए. मीडिया से बातचीत के दौरान नवाज ने बड़े ही सादगी भरे अंदाज में कहा कि जब वे अपने गांव आते हैं, तो उन्हें बेहद सुकून मिलता है. हालांकि, इतने सालों के फासले के बाद अपने बचपन के दोस्तों को पहचानने में उन्हें थोड़ी मुश्किल जरूर हुई, पुरानी यादें ताजा हो गईं. 

Advertisement

फिल्मों के बारे में भी बताया
मीडिया से बात करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी कहा कि आने वाले समय में उनकी चार से पांच फिल्में आ रही है लेकिन देखना होगा कि वह कब तक रिलीज होती है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि जब मैं अपने गांव आता हूं तो बहुत अच्छा लगता है जो मेरे बचपन के दोस्त थे वह बड़े हो गए हैं इसलिए उन्हें पहचानने में थोड़ा परेशानी जरूर होती है लेकिन जब उनसे मिलता हूं तो बड़ा मजा आता है.

10 करोड़ रुपये की जमीन
बुढ़ाना तहसील के सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि एक्टर ने बुढ़ाना बांगर में 56 बीघा जमीन ली है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है.  वहीं बताया जा रहा है नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले 3 दिनों से अपने पैतृक गांव में परिवार के बीच है जो आज रात या सुबह मुंबई के लिए निकल जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement