scorecardresearch
 

आमिर खान की तीसरी शादी: न होगा करोड़ों का खर्चा, न बारात में नाचेंगे सलमान-शाहरुख, जानें पूरा प्लान

बॉलीवुड स्टार आमिर खान 61 साल की उम्र में 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि ये शादी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

Advertisement
X
आमिर-गौरी इंटीमेट सेरेमनी में करेंगे शादी (Photo: Yogen Shah)
आमिर-गौरी इंटीमेट सेरेमनी में करेंगे शादी (Photo: Yogen Shah)

बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान एक बार फिर शादी शुदा बंधन में बंधने को तैयार हैं. 61 साल की उम्र में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को तीसरी शादी करने जा रहे हैं. हालांकि इस बार वो बिना किसी शोर-शराबा या गाजे-बाजे के सिर्फ परिवार की मौजूदगी में मुंबई में ही रस्में अदा करेंगे. 

दूल्हा बनने को तैयार आमिर

आजतक को मिली एक्सक्लुसिव रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर की ये शादी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. शादी के बाद किसी बड़े बॉलीवुड सेलिब्रेशन या ग्रैंड रिसेप्शन की भी फिलहाल कोई योजना नहीं है.

आमिर और गौरी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे. शादी की फॉर्मैलिटीज पूरी होने के बाद आमिर के घर पर परिवार के बीच एक छोटा-सा जश्न रखा जाएगा. माना जा रहा है कि इसमें बॉलीवुड फ्रेटर्निटी से कोई मेहमान शामिल नहीं होगा. न ही उनके जिगरी दोस्त सलमान खान-शाहरुख खान उनका साथ खड़े दिखाई देंगे.

लंबे समय से कर रहे थे गौरी स्प्रैट को डेट

आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में हैं. आमिर ने खुद अपने जन्मदिन के मौके पर पहली बार दुनिया के सामने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था.

Advertisement

गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु से हैं. उनकी मां भारतीय हैं, जबकि पिता आयरिश हैं. गौरी लंबे समय से कॉर्पोरेट और बिजनेस सेक्टर से जुड़ी रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े कारोबार में भी काम किया है. आमिर और गौरी की पहचान नई नहीं है. दोनों एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं. हालांकि, प्यार की शुरुआत कुछ साल पहले हुई और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया.

रिपोर्ट्स हैं कि गौरी की भी पहले शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है. वहीं आमिर खान अपनी दो शादियों के बाद अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. दोनों की फैमिली भी एक-दूसरे से मिल चुकी है और आमिर के बच्चों के साथ भी गौरी की अच्छी बॉन्डिंग बताई जाती है.

आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के दौरान मीडिया से बातचीत में गौरी को दुनिया से मिलवाते हुए कहा था कि उन्हें एक ऐसा साथी मिला है, जिसके साथ वो बेहद कम्फर्टेबल और खुश महसूस करते हैं. इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए और उनकी शादी की खबरें लगातार चर्चा में रहीं.

आमिर का हुआ दो बार तलाक

आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी. दोनों के दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं. करीब 16 साल साथ रहने के बाद साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया.

Advertisement

इसके बाद आमिर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की. दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है. हालांकि, शादी के करीब 15 साल बाद 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. तलाक के बाद भी दोनों आज अच्छे दोस्त हैं और बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं.

दो शादियां टूटने के बाद अब आमिर खान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. फैंस भी इस खबर के बाद उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement