यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो चुकी है. फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन्स सुर्खियों में हैं. इंटीमेट सीन्स को लेकर कियारा को काफी ट्रोल भी किया जा चुका है.
यूजर्स का कहना है कि कियारा शादीशुदा और एक बेटी की मां हैं. इसके बावजूद उन्होंने इंटीमेट सीन्स दिए. हालांकि, कियारा को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है. यही नहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी वाइफ के बोल्ड रोल को सपोर्ट कर रहे हैं.
कियारा ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने शादी के बाद इंटीमेट सीन किए. उनसे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ने शादी के बाद बेझिझक बोल्ड रोल किए हैं.
फिल्म गहराइयां में शादी के बाद दीपिका पादुकोण ने को-एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ कई इंटीमेट और बोल्ड सीन्स दिए थे, जिनकी काफी चर्चा हुई थी.
करीना कपूर ने भी शादी के बाद भी फिल्मों में काम जारी रखा. उन्होंने 'की एंड का' में अर्जुन कपूर के साथ बोल्ड सीन्स करने में कोई संकोच नहीं किया.
ए दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय ने रणबीर कपूर के साथ कई रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स दिए थे. दोनों की उम्र में काफी फासला भी है.
काजोल ने द ट्रायल से ओटीटी डेब्यू किया था. सीरीज के लिए उन्होंने 30 साल पुरानी 'नो किसिंग पॉलिसी' तोड़ी दी थी. द ट्रायल में काजोल ने को-एक्टर संग लिपलॉक सीन किया था.
विद्या बालन ने दिसंबर 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने 2024 में आई फिल्म 'दो और दो प्यार' में प्रतीक गांधी के साथ ऑन-स्क्रीन किसिंग और इंटीमेट सीन दिए हैं.
इन सारी एक्ट्रेसेस ने साफ किया कि उनकी निजी कभी प्रोफेशनल लाइफ में रुकावट नहीं बनेगी. इन्होंने अपने हर रोल को शिद्दत से निभाया. All Photos: Social Media