शेखर सुमन बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर हैं. उन्होंने हमेशा अपनी फिल्मों और शोज से फैंस को इंप्रेस किया है.
(Photos: Youtube Screengrab)
शेखर सुमन को पर्दे पर तो कई अलग किरदारों में देखा होगा. आज हम आपको शेखर सुमन की रियल लाइफ से रूबरू कराते हैं. शेखर सुमन लैविश लाइफ जीते हैं. उनका घर किसी राजमहल से कम नहीं है.
(Photos: Youtube Screengrab)
शेखर सुमन के आलीशान घर में कई अलग प्लोर हैं. उन्होंने अपने घर के अंदर ही एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए महलों जैसी सीढ़ियां बनाई हैं. उन्होंने सीढ़ियां पटना वाले घर से इंस्पायर होकर बनाई हैं.
(Photos: Youtube Screengrab)
शेखर सुमन के घर में फूलों के बड़े-बड़े गुलदस्ते हैं, क्योंकि उनकी पत्नी को फूल काफी पसंद हैं. फूलों से घर में शांति और पॉजिटिविटी बनी रहती है.
(Photos: Youtube Screengrab)
शेखर के घर को कई एंटीक गुलदस्ते, शोपीस और पेटिंग्स से सजाया हुआ है, जिन्हें उन्होंने विदेश से खरीदा है. दुनिया के अलग-अलग देशों से उन्होंने चीजें लाकर घर को सजाया है.
(Photos: Youtube Screengrab)
घर के हॉल में लालटेन स्टाइल एक बड़ा सा नवाबी स्टाइल लैंप रखा है. लैंप के बारे में बात करते हुए शेखर सुमन ने पिंकविला से कहा- पहले के जमाने में नवाबों के घर जब चिराग रोशन किए जाते थे, वो इसी तरह के होते थे.
(Photos: Youtube Screengrab)
घर के हर कोने में उन्होंने वार्म लाइट्स लगाई हैं, ताकि घर में शांति जैसा माहौल बना रहे. शेखर ने अपने घर की दीवार पर न्यूयॉर्क की खूबसूरत पेंटिंग सजाई हुई है.
(Photos: Youtube Screengrab)
घर के लिविंग रूम में कई अलग सीटिंग एरिया हैं. एक्टर ने बताया कि जब वो पार्टी करते हैं तो उनके घर में 100 से ज्यादा लोग आ जाते हैं. शेखर सुमन ने ये भी बताया कि उनके घर को उनकी पत्नी ने सजाया है. उनके घर में एक मिरर वॉल है, जिसपर खासतौर पर नक्काशी का काम किया गया है.
(Photos: Youtube Screengrab)
शेखर के घर में एक या दो नहीं बल्कि 8-10 बालकनी हैं. एक बड़ी छत भी है. घर से खूबसूरत समंदर का नजारा दिखता है. मुंबई जैसे शहर में इस तरह का घर होना अपने आप में बड़ी बात है.
(Photos: Youtube Screengrab)
शेखर ने अपने घर के किचन को फुल व्हाइट रखा है. किचन काफी बड़ा और क्लासी है. शेखर सुमन का घर आपको कैसा लगा?
(Photos: Youtube Screengrab)