बॉलीवुड डीवा शहाना गोस्वामी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने 'रॉक ऑन', 'फिराक', 'हीरोइन', 'मिडनाइट चिल्ड्रन', 'ज्विगाटो' और 'संतोष' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने मिलिंद सोमन संग रिश्ते पर बात की.
एक्ट्रेस ने बताया कि 22 की उम्र में उन्हें 21 साल बड़े मिलिंद सोमन से प्यार हो गया था. लेकिन 4-5 साल की डेटिंग के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया.
उन्होंने कहा कि जब मैं 16 साल की थी तब मिलिंद की एक फिल्म आई थी. मैं स्कूल के दोस्तों के साथ वो फिल्म देखने गई थी. पहले मुझे लगा कि एक मॉडल की फिल्म है, तो बकवास होगी. पर मैं उनकी फैन हो गई.
किस्मत देखिए मैं इंटरनेट पर उन्हें चिट्ठियां लिखने के लिए उनका पता ढूंढ़ रही थी और उनका लैंडलाइन नंबर मिल गया. उसी दौरान मेरे पिता ने मुझे एक फोन दिया था.
मैंने अपने फोन से उन्हें बर्थडे मैसेज किया. उन्होंने तुरंत जवाब दिया. 6 साल तक हम मैसेज में बात करते रहे. फिर मैं पढ़ाई के लिए मुंबई आई. 6 साल बाद वो भी सिंगल थे और मैं भी.
फिर हमने मिलने का फैसला किया. 4 दिन के अंदर हम डेट करने लगे. उस वक्त मुझे बिल्कुल फील नहीं हुआ कि हमारे रिश्ते में उम्र बाधा बनी. क्योंकि मैं अपनी उम्र से ज्यादा समझदार बनी.
जब मैं मिलिंद से मिली, तब वो बिल्लियों से प्यार करते हैं. उन्हें देखकर मुझे भी बिल्लियों से प्यार हो गया. ब्रेकअप की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि हम एक-दूसरे से काफी अलग थे. मुझे लगता है कि किसी को फ्रीडम देना प्यार है ना कि उसे जकड़कर रखना.
शहाना गोस्वामी ने ये भी कहा कि उनके एक नहीं, बल्कि कई पार्टनर हैं. वो कहती हैं कि उनका कोई भी रिश्ता कैजुअल नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए ओपन रिलेशनशिप एक दोस्ती है, जो कभी सिर्फ दोस्ती तक रह सकती है, कभी फिजिकल हो सकता है या सिर्फ इमोशनल बॉन्ड हो सकता है.
ALL PHOTO: INSTAGRAM @shahanagoswami