scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

पति पवन सिंह से दूर, अकेलेपन में टूटीं ज्योति! पूछा दर्दभरा सवाल- समाज जिंदा बेटियों की क्यों नहीं सुनता

पवन सिंह की पत्नी ने दिया सुसाइड करने का हिंट?
  • 1/9

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक बार फिर अपनी टूटती शादी और अकेलेपन का दर्द जाहिर किया है. हाल ही में किए पोस्ट में उन्होंने समाज की सोच पर सवाल उठाया है और साथ ही ट्विशा शर्मा, दीपिका नागर जैसे मामलों का जिक्र किया है.

पवन सिंह की पत्नी ने दिया सुसाइड करने का हिंट?
  • 2/9

ज्योति ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि लोग उन बेटियों की कहानियां नहीं सुनते जो हर दिन चुपचाप लड़ रही होती हैं, लेकिन जब किसी बेटी की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो जाती है, तब पूरा समाज अचानक दिलचस्पी लेने लगता है. 

पवन सिंह की पत्नी ने दिया सुसाइड करने का हिंट?
  • 3/9

उनका ये पोस्ट ऐसे समय सामने आया है, जब देशभर में ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौत के मामलों को लेकर गुस्सा और दुख दोनों देखने को मिल रहा है. दोनों मामलों में परिवारों ने दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

Advertisement
पवन सिंह की पत्नी ने दिया सुसाइड करने का हिंट?
  • 4/9

ऐसे माहौल में ज्योति सिंह का ये स्टेटस लोगों को सीधे दिल पर लग रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ज्योति ने बिना किसी का नाम लिए अपना वो दर्द बयां किया है जो दिक्कत बताने के बावजूद टूटती रहती हैं लेकिन समाज उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता. उनके शब्दों में दर्द भी था और समाज के लिए एक बड़ा सवाल भी.

पवन सिंह की पत्नी ने दिया सुसाइड करने का हिंट?
  • 5/9

ज्योति और पवन के तलाक का केस 7 साल से कोर्ट में चल रहा है. जहां ज्योति खुलेआम पति संग रहने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं, वहीं भोजपुरी एक्टर ने भी तलाक लेने की साफतौर से बात कही है. वो कह चुके हैं कि वो पत्नी के साथ अब नहीं रहना चाहते हैं. 

पवन सिंह की पत्नी ने दिया सुसाइड करने का हिंट?
  • 6/9

ज्योति और पवन के तलाक का मामला अब 10 करोड़ की एलिमनी पर आकर अटक गया है. कपल ने 2019 में अरेंज मैरिज की थी. शादी के कुछ समय बाद ही ज्योति सिंह ने अदालत में पवन सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और घरेलु हिंसा जैसे आरोप लगाए थे और अलग रहने लगी थीं.

पवन सिंह की पत्नी ने दिया सुसाइड करने का हिंट?
  • 7/9

कई बार ज्योति सिंह के भावुक पोस्ट्स इंटरनेट पर वायरल हुए, जिन्हें लोग उनके निजी दर्द से जोड़कर देखते रहे हैं. बीते दिनों अपने अकेलेपन को जाहिर करते हुए ज्योति ने कई वीडियो शेयर किए थे, जहां वो पति पवन को याद करती, उन्हीं के गानों को गुनगुनाती दिखी थीं. 

पवन सिंह की पत्नी ने दिया सुसाइड करने का हिंट?
  • 8/9

ज्योति ने मदर्स डे पर पवन सिंह की मां यानी अपनी सास के साथ फोटो भी शेयर की थी. और उन्हें 'मां' कहते हुए विश किया था. अब ज्योति के हालिया स्टेटस को देख यूजर्स का कहना है कि महिलाओं के दर्द को समाज अक्सर तब तक नहीं समझता, जब तक कोई बड़ी घटना सामने न आ जाए.
 

पवन सिंह की पत्नी ने दिया सुसाइड करने का हिंट?
  • 9/9

ज्योति के लगातार होते पोस्ट को देख कई यूजर्स चिंता जाहिर कर रहे हैं कि आखिर वो किस ओर इशारा कर रही हैं.

Photos: Instagram @jyotipsingh

Advertisement
Advertisement
Advertisement