scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

ताड़का वध से सीता स्वयंवर तक... रामायण के टीजर में छिपी हैं राम के जीवन की 5 कहानियां, आपने ध्यान दिया?

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 1/12

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म प्रोजेक्ट, नितेश तिवारी की रामायण का टीजर आ चुका है. रणबीर कपूर के राम से लेकर, फिल्म के शानदार प्रोडक्शन स्केल तक की चर्चा खूब हो रही है. टीजर के एकदम अंत में रावण के रोल में दिखे यश और उनका पुष्पक विमान भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. लेकिन रणबीर के राम रूप और रामायण के शानदार विजुअल्स से नजरें हटें तो गौर कीजिएगा— टीजर में राम कथा की 5 कई कहानियां छिपी हैं. (Photo: Screengrab)

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 2/12

ताड़का वध: रामायण के टीजर में जिस राक्षसी से राम लड़ते नजर आ रहे हैं, वो ताड़का है. इस बात को कन्फर्म करने वाला हिंट टीजर के इस फ्रेम में हैं— यहां राम भगवा रंग की, सूती धोती में नहीं बल्कि रेशम की रंगीन धोती में हैं. ये वनवासी राम नहीं, राजकुमार राम हैं. और रामायण की कथा में राजकुमार राम ने एक ही राक्षसी का वध किया था— ताड़का. (Photo: Screengrab)

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 3/12

सीता का स्वयंवर: पूरे टीजर में रणबीर कपूर के राम के पास जो धनुष है, वो अलग है. मगर इस फ्रेम में नजर आ रहा धनुष, दूसरे धनुष से बहुत अलग है. शॉट नीचे से लेते हुए, धनुष को उठाने पर विशेष फोकस है. इस धनुष पर प्रत्यंचा भी नहीं है. ये हिंट है कि यहां राम ने भगवान शिव का धनुष पिनाक उठा रखा है, जो सीता स्वयंवर में हुआ था. (Photo: Screengrab)

Advertisement
रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 4/12

राम का राज्याभिषेक: ये सीन रामायण में राम के राज्याभिषेक का प्रतीक है. इस सीन में प्रतीकात्मक रूप से दशरथ अपना मुकुट, राम के सिर पर पहना रहे हैं. एक पिता अपने बड़े बेटे को अपना उत्तराधिकारी चुन रहा है. लेकिन कहानी में इसी रात ट्विस्ट आने वाला है और अगले दिन राज्याभिषेक की जगह, राम को वनवास जाना होगा. (Photo: Screengrab)

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 5/12

राम का वनगमन: इस फ्रेम में राम अयोध्या के महल में पहली बार भगवा वस्त्र धारण करके पहुंचे हैं. उनके साथ सीता और लक्ष्मण हैं. ये तीनों अयोध्या के राजा दशरथ से वनवास जाने की आज्ञा लेने आए हैं. और पूरी सभा, अपने राजकुमार को इस भेष में देखकर दुखी है. (Photo: Screengrab)

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 6/12

राम का वनगमन: पिछले फ्रेम में राम सिर झुकाए अपने पिता का मुकुट पहन रहे हैं. इस फ्रेम में सिर उठ रहा है तो मुकुट की जगह जूड़े में बंधे केश हैं. चेहरे पर भाव बदल चुके हैं. राम चरण छू कर प्रणाम कर रहे हैं, तो पिता के हाथ उनकी प्रणाम मुद्रा को जकड़े हुए हैं. एक सीन पहले जो पिता अपने बेटे को राजा बनाने जा रहा था, अब उसे वनवास में जाने से रोक रहा है. (Photo: Screengrab)

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 7/12

राम का वनगमन: राम के मर्यादा पुरुषोत्तम अवतार को रामायण का टीजर काफी ठहरकर हाइलाइट कर रहा है. और ये फ्रेम इसी भाव को हाइलाइट करता है. दशरथ का आशीर्वाद लेकर रथ पर सवार राम, सीता और लक्ष्मण वन के लिए निकल रहे हैं. अयोध्या की जनता उन्हें जाने से रोक रही है. लेकिन भीड़ के समंदर में उनका ये रथ तेजी से निकल भी नहीं पा रहा. ये अपने राजकुमार के प्रति जनता का प्रेम भी है और उनके वनवास जाने का दुख भी! (Photo: Screengrab)

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 8/12

दशरथ का स्वर्गवास: रामायण की कहानी बताती है कि दशरथ ने राम के वनवास जाने के दुख में प्राण त्यागे थे. उनके मुंह से निकला आखिरी शब्द उनके बड़े बेटे राम का नाम ही था. इधर दशरथ प्राण छोड़ते हैं, उधर शृंगवेरीपुर में गंगा पार कर रहे राम को किसी अनहोनी का आभास होता है. रामायण के टीजर में ये सीन, दशरथ के निधन से ही जुड़ा है. इसमें राम का नाम ले रही आवाज को बहुत लोग हनुमान बने सनी देओल की आवाज समझ रहे हैं. लेकिन ये दशरथ बने एक्टर अरुण गोविल के आवाज है. 

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 9/12

दशरथ का अस्थि-विसर्जन: रामायण में पिता के निधन के बाद भरत बड़े भाई राम को खोजते हुए पंचवटी पहुंचते हैं. पिता की अस्थियां लेकर. पंचवटी में ही गोदावरी नदी में राम ने अपने पिता की अस्थियां बहाई थीं. टीजर के इस सीन में यही हो रहा है. 

Advertisement
रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 10/12

वनवास में राक्षसों का संहार: वनवास में रहते हुए राम ने कई राक्षसों का संहार किया था. उनमें से एक कबंध राक्षस था, जिसके शरीर में बस धड़ ही नजर आता था. रामायण के टीजर में इस राक्षस का हुलिया, कबंध से बहुत मेल खाता है. एक चांस ये भी है कि ये खर-दूषण राक्षसों में से कोई हो. लेकिन इस राक्षस का हुलिया कबंध की याद ज्यादा दिला रहा है. (Photo: Screengrab)

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 11/12

सोने के हिरण का शिकार: टीजर के इस फ्रेम में राम एक हिरण के शिकार पर हैं. ये हिरण सोने की तरह चमक रहा है. रामायण में ये हिरण, कुटिया से राम को भटकाने के लिए आया था. इधर राम हिरण के पीछे जंगल में दूर निकले, उधर सीता का हरण हो गया. (Photo: Screengrab)

रामायण के टीजर में छिपीं राम कथा की घटनाएं
  • 12/12

सीता हरण करने चला रावण: रावण का पुष्पक विमान तैयार है. उधर मारीच ने सोने का हिरण बनकर राम को माया में फंसा लिया है. यहां से कहानी में वो ट्विस्ट आएगा, जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम को 'दैत्य वंश निकंदन' यानी दैत्य वंश का संहारक बनाएगा. (Photo: Screengrab)

Advertisement
Advertisement